साक्षी ने पति धोनी के साथ दुबई में सेलिब्रेट किया क्रिसमस,तस्वीरों में दिखाई दिए पंत ने बटोरी सुर्खियां
साक्षी ने पति धोनी के साथ दुबई में सेलिब्रेट किया क्रिसमस,तस्वीरों में दिखाई दिए पंत ने बटोरी सुर्खियां

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने दुबई में क्रिसमस को खास तरीके से सेलिब्रेट किया। इस दौरान जहां उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई तो वही इन तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी भी थी। जिसमें सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

दरअसल इन तस्वीरों की खास बात यह थी कि पंत भी क्रिसमस सेलिब्रेशन करने के लिए बांग्लादेश से सीधे दुबई पहुंच गए पंत धोनी को अपना गुरु मानते हैं और यही वजह है कि वह उनके साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

Read More : इन 3 खिलाड़ियों के साथ की गई बीसीसीआई द्वारा नाइंसाफी, भारतीय टीम में नहीं मिले ज्यादा मौके

साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

साक्षी धोनी ने जैसे ही इन तस्वीरों को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। वहीं तस्वीरों पर लोगों ने खूब कमेंट और लाइक करने शुरू कर दिए हालांकि इस दौरान साक्षी ने एक खास कैप्शन भी लिखा “To many more EPIC nights!” बता दें कि साक्षी की इन तस्वीरों में पंत के साथ अन्य फ्रेंड भी क्रिसमस पार्टी का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं पंत

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि भारतीय टीम के बल्लेबाज विकेट कीपर ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी के दोनों के बीच कितनी अच्छी दोस्ती है। पर कई बार पंत भी खुले रूप से इस बात को भी कह चुके हैं कि उन्होंने जो कुछ भी सीखा है। वह सब धोनी की वजह से सीखा है। इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है वह बिना देर किए धोनी के साथ समय बिताना शुरू कर देते हैं।

टेस्ट क्रिकेट मैच में खूब चला बल्ला

भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत भले ही T20 वनडे सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे हो। लेकिन जब उन्हें टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरने का मौका मिला तो उन्होंने बिना देर किए अपने बल्ले से आग उगलना शुरू कर दी। इतना ही नहीं इस साल टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। बता दें कि इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में वह खास कमाल नहीं दिखा पाए।

Read More : भारतीय टीम पर बोझ बन चुके इन 5 खिलाड़ियों को Hardik Pandya कप्तान बनते ही कर सकते हैं T20 से बाहर