” जैसा बाप वैसा बेटा” हार्दिक की तरह ही उनका बेटा भी करने लगा मैदान पर तूफानी गेंदबाजी, वीडियो हुआ वायरल

By Manika Paliwal On December 15th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ना सिर्फ शानदार बल्लेबाजी करते हैं बल्कि वह क्रिकेट के मैदान में विस्फोटक गेंदबाजी करते हुए भी दिखाई देते हैं। वह जब भी मैदान पर अपने विरोधियों के सामने होते है तो अपने प्रदर्शन से उनके हौसलों को भी पस्त कर देते हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या की तरह ही उनके बेटे भी गेंदबाजी में माहिर हो चुके हैं। जी हां यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर वह वायरल वीडियो कह रहा है। जिसे देख उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Read More : किसी महूसियत से कम नहीं है भारतीय टीम के लिए साल 2022, एक दो नहीं पूरे 8 बार शर्मनाक हार झेला भारत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और उनका परिवार काफी एक्टिव रहता है। उनके भाई कुणाल पांड्या को अक्सर उनके हार्दिक के बेटे के साथ मस्ती मजाक करते हुए देखा जाता है। हाल ही में कुणाल पांड्या अपने भतीजे के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया कुणाल पांड्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए खाद कैप्शन भी लिखा।

कुणाल के कैप्शन ने जीता दिल

https://www.instagram.com/p/CjcxlMQghbv/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “मिलिए मेरे नए ट्रेनिंग पार्टनर से”। हालांकि कुणाल की इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोग इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके बेटे को बेहद प्यारा बता रहे हैं तो वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इसे इंडिया टीम में ले आओ

पिता की तरह बेटे को भी पसंद है क्रिकेट

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कुणाल पांड्या को कई मौकों पर अपने भतीजे के साथ देखा जाता है। कुणाल पांड्या टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और केवल आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं। जहां हार्दिक और उनकी पत्नी उनके बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं तो वही उनका बेटा भी इस समय क्रिकेट के मैदान में गेंदबाजी कर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Read More : भारतीय टीम को मिला दूसरा सूर्यकुमार यादव मैदान पर चौके -छक्के की बारिश से कर देता है सबका मुहं बंद