ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले टीम इंडिया ने करवाया फोटोशूट, सूट-बूट में नजर आए ये खिलाड़ी
By Manika Paliwal On October 6th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

16 अक्टूबर से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि टीम के सभी खिलाड़ी गुरुवार की सुबह इकट्ठा हुए और आगामी आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए इन लोगों ने उड़ान भरी थी। आपको बता दें कि जहां भारतीय टीम के कुल 14 खिलाड़ी नजर आए। वही जानकारी कि आपको बता दें कि इन खिलाड़ियों ने उसके लिए रवाना होने से पहले अपना फोटो शूट करवाया है इस दौरान खिलाड़ियों के साथ साथ पूरा सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद रहा।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फोटो बीसीसीआई ने ट्वीट की है। इसी के साथ-साथ कुछ खिलाड़ियों ने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल से इन तस्वीरों को शेयर किया है इसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हर्षल पटेल ओर चहल एक ही फ्रेम में नजर आ है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक और पंत ने भी एक साथ तस्वीरें क्लिक करवाई है। हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ियों का यह प्रोफेशनल लुक सभी को बेहद पसंद आ रहा है। इस पर फैंस ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

वहीं इस दौरान टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक एक साथ दिखाई दिए कार्तिक ने पिछले कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं हार्दिक पांड्या पिछले कई मैच में नहीं खेले हैं। बता दें इनको इस दौरान आराम दिया गया था।