IND vs SL: श्रीलंका से हार के बाद गुस्साएं एक फैन ने अर्शदीप सिंह के साथ की गाली गलौच, साथ ही किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

By Manika Paliwal On October 17th, 2026

IND vs SL: श्रीलंका से हार के बाद गुस्साएं एक फैन ने अर्शदीप सिंह के साथ की गाली गलौच, साथ ही किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

एशिया कप में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ कैच छोड़ने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनको लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हैं। अब ऐसे में श्रीलंका से मिली हार के बाद आखिरी ओवर के साथ अर्शदीप ने अपनी क्षमता को साबित किया। लेकिन इसके बाद भी अर्शदीप की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा।

Read More : Asia Cup में टीम इंडिया के संकट मोचक बनेंगे ये 5 खिलाड़ी! खौफ खाती है पाकिस्तान की टीम

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के साथ हुई गाली गलौज

arshdeep singh

दरअसल आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह को छोड़ना घाटे वाला सौदा हैं। क्योंकि भारत इस मैच हार गया। वैसे इस मैच में हार मिलने की वजह से भावुक फैंस की आलोचनाओं का शिकार अर्शदीप बन गए। लेकिन इस मौजूदा खिलाड़ी की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई और इस खिलाड़ी को अभद्र भाषा का शिकार बनाया गया।

अर्शदीप सिंह के साथ हुआ अभद्र भाषा का इस्तेमाल

Arshdeep-Singh
Arshdeep-Singh

आपको बता दें कि इस दौरान तेज गेंदबाज ने जबरदस्त चरित्र और मानसिक दृढ़ता दिखाई। क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की रोमांचक हार के दौरान डेथ बॉलिंग में एक और मास्टरक्लास का निर्माण किया। जब दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज मैच के बाद टीम की बस में सवार हो रहे थे।

तो फैन ने पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉपकैच को लेकर अर्शदीप सिंह के साथ गाली गलौज की स्थिति अभद्रता वाला व्यवहार किया था। हालाकिं बस के अंदर जाने से पहले अर्शदीप ने रुक कर उसको देखा। जिसके बाद वहां खड़े एक पत्रकार की जमकर क्लास लगाई और माफी मांगने को कहा।

Read More : क्रिकेट के मैदान में जब आए ऐसे 3 मौके जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दिया स्लेजिंग का मुंह तोड़ जवाब