टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी अपने दम पर टीम को जीता सकते है एशिया कप 2022 का ट्रॉफी

By Manika Paliwal On August 7th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी अपने दम पर टीम को जीता सकते है एशिया कप 2022 का ट्रॉफी

27 अगस्त 2022 से शुरू होने वाला एशिया कप इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। जी हां आपको बता दें कि इसका पूरा शेड्यूल भी सामने आ चुका है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से लेकर के 11 सितंबर तक कई सारे मैच खेले जाएंगे। पिछली बार इस टूर्नामेंट को 2018 में खेला गया था। हालांकि किसी न किसी वजह के चलते इसको टाला गया और अब आखिर में साल 2022 में का आगाज होना तय माना गया।

पिछली बार साल 2018 का एशिया कप भारतीय टीम ने अपने नाम किया था और इस बार टीम इंडिया को एशिया कप जिताने के लिए टीम में 3 खिलाड़ी सबसे ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं।

Read More : 48 घंटे के भीतर ही रोहित शर्मा ने अपने नाम की टी20 की बादशाहत, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya
Hardik Pandya

टीम इंडिया के ऑल राउंडर बेहतरीन खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों एक अलग ही रूप में दिखाई दे रहे हैं। वनडे हो या T20 इस बात से खिलाड़ी को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। हार्दिक इन दिनों हर तरफ अपना शानदार प्रदर्शन दे रहे हैं। आईपीएल 2022 के बाद खिलाड़ी ने गेंदबाजी में काफी सारे बदलाव किए हैं।

वह टीम के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज के तौर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि ज्यादातर मैदान पर यह खिलाड़ी अपने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देता हुआ दिखाई देता है और इस बार एशिया कप मैच खिलाड़ी का अहम किरदार माना जा रहा है। जो ट्रॉफी जीतने के लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है।

जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के इकलौते ऐसे ही तेज गेंदबाज हैं जिन्हें आप क्रिकेट के हर प्रारूप में गेंदबाजी करते हुए देख सकते हैं। वह टेस्ट से लेकर 2020 तक हर जगह आग उगलते हुए दिखाई देते हैं। इस बार खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी को टीम की सबसे मजबूत और अहम कड़ी माना जा रहा है।

सूर्यकुमार यादव

suryakumar yadav
suryakumar yadav

लंबे समय के बाद टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं खास का T20 क्रिकेट खिलाड़ी के लिए काफी ज्यादा लकी साबित हो रहा है। इनके पास खड़े होकर चारों दिशाओं में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की बेहतरीन क्षमता भी है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई थी 20 सीरीज में उन्होंने तीसरे मैच में शानदार शतक की पारी चढ़कर काफी नाम कमाया था।

Read More : रोहित शर्मा से कप्तानी छीन सकते है टीम इंडिया के ये 2 फौलादी खिलाड़ी, पासा पलटने का रखते हैं दम