Asia Cup: बुमराह का बॉलिंग पार्टनर बन सकता है ये फौलादी तेज गेंदबाज, जीता सकता है टीम को एशिया कप

By Manika Paliwal On August 5th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही T20 सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। आपको बता दें कि इस सीरीज के लिए बुमराह को आराम दिया गया है। और इसके बाद अब बुमराह सीधा एशिया कप में भारत के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है इस एशिया कप में जसप्रीत बुमराह का बॉलिंग पार्टनर कौन होगा।

दरअसल एक गेंदबाज ऐसा है जिसने वेस्टइंडीज दौरे पर काफी ज्यादा अपने गेम से प्रभावित किया है और इसे सिलेक्टर्स एशिया कप रिकॉर्ड में शामिल कर सकते हैं। यह खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह के साथ पार्टनरशिप भी निभा सकता है।

यह खिलाड़ी बनेगा बुमराह का बॉलिंग पार्टनर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 के साथ अपनी बढ़त को हासिल किया है। इस सीरीज में बुमराह की कमी को 3 साल के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पूरा किया है। उन्होंने अपने खेल से बड़े-बड़े दिग्गजों को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया है। आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया का हिस्सा बनने की दावेदारी भी पेश की है। अर्शदीप सिंह को टीम में मौका मिलता है तो यकीनन आपको मैदान पर और बाकी जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी।

खिलाड़ी ने बल्लेबाजों की नाक में किया दम

अर्शदीप सिंह के दौरे पर काफी किफायती और घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। आपको बता दें कि टी-20 सीरीज के सब अभी तक तीन मैच हो चुके हैं। इस खिलाड़ी ने इन मैचों में 6.91 की औसत से रन खर्च किए हैं और 4 विकेट हासिल किए हैं। सीरीज के पहले मैच में यह खिलाड़ी काफी ज्यादा सफल साबित हुए थे। अर्शदीप ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 24 रन के नुकसान पर 2 विकेट अपने नाम किए थे।

भुवनेश्वर भी कर चुके हैं तारीफ


जानकारी थी आपको बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही अर्शदीप सिंह के खेल की तारीफ करते हुए कहा था कि इस खिलाड़ी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह जानता है कि क्या जरूरी है। किस तरह की फील्डिंग सेटिंग की जरूरत है। किस तरह बल्लेबाज को गेंदबाजी करनी चाहिए बहुत कम नए खिलाड़ी इस तरह की परिपक्वता दिखाते हैं। आमतौर पर आप इन चीजों को खेलते हुए सीखते हैं लेकिन लगता है कि अर्शदीप सिंह उस तरह की परिपक्वता के साथ आए हैं।