‘मेरी बेटी और राहुल के बीच कुछ काफी पहले से बहुत कुछ चल रहा था फिर ’, सुनील शेट्टी ने बताया कैसी थी राहुल के साथ पहली मुलाकात

By Manika Paliwal On February 26th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

‘मेरी बेटी और राहुल के बीच कुछ काफी पहले से बहुत कुछ चल रहा था फिर ’, सुनील शेट्टी ने बताया कैसी थी राहुल के साथ पहली मुलाकात

साल की शुरुआत में केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी लाइमलाइट में रही। सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी से काफी खुश हैं। सुनील शेट्टी से केएल राहुल की पहली मुलाकात कब और कहां कैसे हुई इस बात पर उन्होंने खुलकर बातचीत की है। इतना ही नहीं अभिनेता सुनील शेट्टी ने कपिल शर्मा शो के हवाले से केएल राहुल के साथ फर्स्ट मीटिंग के बारे में भी बताया। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा।

Read More : केएल राहुल से बीसीसीआई ने छीनी कप्तानी उपकप्तानी, अब 3 खिलाड़ी है भारत के नए टेस्ट उपकप्तान बनने के प्रबल दावेदार

सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान

केएल राहुल के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि

‘मुझे राहुल से मिलने का सौभाग्य एयरपोर्ट पर मिला था. मुझे ये जानकर काफी खुशी हुई कि वो मंगलौर से है, मेरे गृहनगर से. मैं राहुल का बहुत बड़ा फैन था और ये जानकर काफी खुश था कि वो काफी अच्छा कर रहे हैं. फिर जब में घर आया और मैंने अथिया और माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) से ये न्यूज शेयर की तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा और दोनों एक-दूसरे को देखने लगे. फिर बाद में माना मेरे पास आईं और मुझे बताया कि अथिया और राहुल एक-दूसरे से बात करते हैं.’

बेटी को दी थी एक खास हिदायत

दरअसल उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और अपनी बेटी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि

‘मुझे आश्चर्य हुआ कि अथिया ने मुझसे इसका जिक्र नहीं किया. मैं खुश था क्योंकि मैंने हमेशा अथिया को साउथ इंडियन लड़कों से जुड़ने के लिए कहा था. मैंगलोर में राहुल का घर मेरे जन्म स्थान मुल्की से कुछ ही किलोमीटर दूर है. ये काफी अच्छा संयोग था.’

खराब फॉर्म में चल रहे हैं केएल राहुल

यह राहुल समय काफी आउट ऑफ द फॉर्म चल रहे हैं पिछले साल हुए एशिया कप से ही राहुल बड़ी पारी खेलने में असमर्थ दिखाई दिए। T20 जैसे बड़े इवेंट में भी केएल राहुल की फॉर्म कुछ खास दिखाई नहीं दे रही है। अभी चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी राहुल पूरी तरीके से फ्लॉप हैं। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि 1 मार्च से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में केएल राहुल की जगह गेल को मौका दिया जाएगा।

Read More : सब्यसाची या मनीष मल्होत्रा के कपड़े नहीं, इस डिजाइनर के कपड़े पहनेंगे केएल राहुल और आथिया