सब्यसाची या मनीष मल्होत्रा के कपड़े नहीं, इस डिजाइनर के कपड़े पहनेंगे केएल राहुल और आथिया
By Manika Paliwal On January 18th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और दोनों ही 23 जनवरी को सात फेरे लेंगे। हालांकि इसके लिए सुनील के खंडाला वाले बंगले को सजाने का काम चालू हो चुका है और सेलिब्रिटी कपल इन दिनों शॉपिंग में व्यस्त है। हर कोई बात जानना चाह रहा है कि ये जोड़ा आखिर किस डिजाइनर के कपड़े को पहनने वाला है। लेकिन आपको बता दें साउथ इंडियन तरीके से होने वाली है शादी के लिए कपिल ने b-town फेवरेट सब्यसाची या मनीष मल्होत्रा को नहीं चुना है।
Read More : भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को नहीं मिलेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में मौका, सामने आई बड़ी वजह
पारंपरिक पोशाक पहनेंगे दूल्हा-दुल्हन
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक केएल राहुल ने अपने लिए रॉयल शेरवानी लोग को फाइनल किया है। उनकी वेडिंग ड्रेस सेलिब्रिटी डिजाइनर राहुल विजय ने तैयार की है आपको बता दें कि राहुल विजय ने विकी कौशल अर्जुन कपूर जैसे सिलेब्स के लिए कपड़े तैयार किए थे। वही आशियाने एमी पटेल की ब्राइडल ड्रेस को फाइनल किया है। शादी के अलावा मेहंदी और संगीत जैसे भी हैं जिनका एक ग्रैंड फंक्शन भी किया जाएगा।
इस जगह होगा शादी का फंक्शन
खंडाला वाले बंगले में राहुल और आथिया की शादी होगी। जिसके डेकोरेशन का काम शुरू हो चुका है शादी में b-town और खेल की दुनिया के निकट खिलाड़ी मौजूद होंगे। शादी के बाद पावर कपल बांद्रा के पेंट हाउस में शिफ्ट हो जाएगा। बता दें जहां के इंटीरियर का काम अभी भी जारी है मीडिया रिपोर्ट की मानें तो घर के इंटीरियर की पूरी जिम्मेदारी आशियाने ले रखी है। वह खुद ही हर एक चीज को बहुत अच्छे तरीके से मेंटेन कर रही हैं।
दूसरे वनडे में दिलाई थी भारत को जीत
श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने जिताऊ पारी खेलकर भारत को जिताने का काम किया था। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाने के बाद केएल राहुल ने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने का काम किया और 64 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
Read More : केएल राहुल की वजह से ख़त्म हुआ टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का करियर! शतकीय पारी खेल किया सबका मुहं बंद