SL vs ENG: इंग्लैंड की शानदारी पारी के आगे पस्त हुआ श्रीलंका, बेहतरीन जीत के साथ कटाया सेमीफाइनल का टिकट

By Manika Paliwal On November 5th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

SL vs ENG: इंग्लैंड की शानदारी पारी के आगे पस्त हुआ श्रीलंका, बेहतरीन जीत के साथ कटाया सेमीफाइनल का टिकट

T20 वर्ल्ड कप का 39वां मुकाबला आज श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला सिडनी के मैदान में हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो वहीं श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए हैं। जिसके बाद मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने बहुत ही आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

141 रनों पर सिमट गई श्रीलंका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जहां टीम के लिए सबसे ज्यादा रन पथुम निसांका ने बनाए तो वही इस खिलाड़ी ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टीम के लिए भानुका राजपक्षे ने 22 रन कुसल मेंडिस ने 18 रन तो वही इन तीन खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु पाया।

Read More : इंग्लैंड टीम के आगे बढ़ी अफगानिस्तान की धज्जियां, अपने नाम दर्ज की शानदार जीत

श्रीलंका को हराकर मुकाबले को भी अपने नाम

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी काफी अच्छी रही। जहां टीम के कप्तान और एलेक्स हेल्स ने टीम की शुरुआत करते हुए एक अच्छी ओपनिंग पारी खेली। इस खिलाड़ी ने 30 गेंदों का सामना करते हुए। 47 रनों की पारी खेली तो वही टीम के कप्तान 23 गेंदों का सामना करते हुए महज 28 रन बनाने में कामयाब हो पाए।

हालांकि इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा हाई स्कोरर हालांकि इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा हाई स्कोरर हेल्स रहे। वहीँ इंग्लैंड के लिए बेन स्टॉक्स ने भी एक शानदार पारी का खेल दिखाते हुए 44 रन बनाएं और टीम को जीत दिलाने में सहयोग प्रदान किया।

Read More : T20 World Cup 2022: एक ही फ्रेम में नजर आए सभी 16 टीमों के कप्तान, बीसीसीआई के साथ आरोन फिंच ने शेयर की सेल्फी