मोहम्मद शमी की हेल्थ पर आया अपडेट खुद वीडियो शेयर कर बताया कितनी गंभीर है उनकी चोट, कब होगी टीम में वापसी
By Manika Paliwal On December 14th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

बांग्लादेश के चटगांव में आज से भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। इस मुकाबले में भारतीय टीम जहां बड़े बदलावों के साथ मैदान में उतरी है तो वही रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद टीम की कमान भी केएल राहुल के हाथों में ली गई है। वही मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा पूरी तरीके से फिट नहीं थे। जिसकी वजह से वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने के बाद शमी को ले करके बड़ी हेल्थ अपडेट सामने आई है।
रिहैब प्रक्रिया में व्यस्त शमी
https://www.instagram.com/reel/CmEUmKPL9R1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d2f539d6-f28e-4b27-971c-c17931ffc329
भारतीय टीम के खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट को सबके सामने बताया है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरीके से शमी आगामी मैचों से पहले खुद को फिट करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा ले रहे हैं। हालाकी शमी बांग्लादेश के खिलाफ टीम का हिस्सा थे। लेकिन पूरी तरह से फिट नहीं हो पाने के कारण उन्हें टेस्ट से बाहर होना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले फिट होना चाहते हैं शमी
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज अगले साल की शुरुआत में खेली जाएगी। जहां पर भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम होने वाली है। क्योंकि इसके रिजल्ट के आधार पर ही आईसीसी वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में भारत के आईपीएल में पहुंचने की उम्मीद दिखाई देगी। बता दें दोनों देशों के बीच यह सीरीज 9 फरवरी से 13 मार्च के बीच में खेली जानी है। जिसके लिए शमी खुद को पूरी तरह से फिट करना चाहते हैं ।
शमी का क्रिकेट करियर
शमी के क्रिकेट करियर की करें तो इस खिलाड़ी ने अभी तक साथ टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 216 विकेट के साथ 685 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं शमी ने अभी तक 82 वनडे मुकाबले खेलते हुए 152 विकेट के साथ 184 रन बनाए हैं इतना ही नहीं शमी ने अभी तक 23 T20 मुकाबले खेलते हुए 24 विकेट लेने का काम किया है।
Read More : 3 सबसे बड़े मैच विनर हुए बाहर, कैसे करेगी ODI Series में टीम इंडिया बांग्लादेश का सामना