जानिए आखिर क्रिकेट के दिग्गज सचिन क्यों पहनते थे हर मैच के दौरान गोल टोपी, क्या सच में स्टाइल है इसके पीछे की वजह

By Manika Paliwal On August 6th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

जानिए आखिर क्रिकेट के दिग्गज सचिन क्यों पहनते थे हर मैच के दौरान गोल टोपी, क्या सच में स्टाइल है इसके पीछे की वजह

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा नाम है। जिसे क्रिकेट के मैदान में सबसे बड़ा आइकन माना जाता है। इस खिलाड़ी को क्रिकट की दुनिया के कई खिलाड़ी अपना गुरु मानते हैं और क्रिकेट के मैदान पर इनको फॉलो भी करते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खिलाड़ी ने 14 साल तक अपना जलवा बिखेरा है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा हैं। तो चलिए आज इसी कड़ी में हम आपको सचिन तेंदुलकर से जुड़ी कुछ खास और मजेदार बातें बताते हैं।

आज हम आपको यहां पर बताएंगे सचिन की टोपी से जुड़ा वह किस्सा जिसे बेहद कम लोग जानते हैं कि आखिर सचिन तेंदुलकर फील्डिंग के दौरान गोल टोपी क्यों पहनते है।

Read More : रोहित शर्मा से कप्तानी छीन सकते है टीम इंडिया के ये 2 फौलादी खिलाड़ी, पासा पलटने का रखते हैं दम

क्या सच में स्टाइल है इसके पीछे की वजह

sachin tendulkar
sachin tendulkar

देखने में तो ऐसा लगता है कि सचिन तेंदुलकर गोल टोपी स्टाइल के लिए पहनते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है सचिन तेंदुलकर की एक मजबूरी थी। साल 2007 की बात है जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तो ऑस्ट्रेलिया के रास्ते में तेंदुलकर और हरभजन सिंह ने सिंगापुर हवाई अड्डे पर एक नई लांच की गई क्रीम खरीदी थी।

शुरुआत में सचिन को इस क्रीम से कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन मेलबर्न में शुरुआती टेस्ट के दौरान उनके चेहरे पर अजीब सी जलन होने लगी हरभजन सिंह जिनके पास भी वही क्रीम थी। जोकि सचिन के पास थी। उन्हें ऐसी कोई समस्या नहीं हुई लेकिन तेंदुलकर ने सोचा कि शायद मालिश की वजह से ऐसा हुआ होगा या फिर तोलिये इस्तेमाल की वजह से ऐसा हुआ होगा लेकिन ऐसा नहीं था।

समय के साथ और तेज हो गई यह समस्या

sachin tendulkar
sachin tendulkar

यह समस्या समय के साथ और तेजी से बढ़ रही थी हद तो तब हो गई जब तेंदुलकर का चेहरा लाल सूज गया था। यह समस्या उनके लिए काफी परेशानी वाली चीज बन गई थी। सचिन ने राहत के लिए सिडनी में डॉक्टर की सलाह ली। तभी डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी कि उनको क्रीम या फिर अन्य किसी भी प्रकार की क्रीम से एलर्जी है। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर ने मैदान पर गोल टोपी पहनकर फील्डिंग करने की शुरुआत की। सचिन तेंदुलकर ने अपने चेहरे को धूप से बचाने के लिए इस प्रकार का काम किया।