Kl Rahul के कारण Rohit Sharma बर्बाद कर रहे इन 5 युवा ओपनरों का करियर
By Sangeeta Tiwari On April 13th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज Kl Rahul मौजूदा समय में बेहद खराब फॉर्म से जूझते नजर आ रहे हैं। उनका खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन चुकी है। जब-जब केएल राहुल से किसी बड़े मैच में उम्मीद लगाई जाती है, उसी समय छोटी-छोटी पारियां खेलकर केएल राहुल नाकाम साबित होते हैं। फिर चाहे बात एशिया कप की हो रही हो, या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज की।
इन खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा मौका
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा राहुल के फ्लॉप शो देखने के बाद भी उन्हें मौके देखकर बाकी खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी की जा रही है। इस आर्टिकल के जरिए ऐसे चार युवा ओपनरो के बारे में बताएंगे, जिन्हें केएल राहुल के कारण टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते उन खिलाड़ियों का टैलेंट बर्बाद हो रहा है।
पृथ्वी शॉ
पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर नाम शामिल है। उनके द्वारा हाल ही में इंडिया की तरफ से खेलते हुए 48 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारियां खेलकर खुद को साबित किया गया है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 103.55 का रहा है।
वहीं पृथ्वी शॉ द्वारा अंडर-19 वर्ल्ड कप, रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में भी बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन किया गया है। जिसके चलते वह टीम इंडिया में वापसी के प्रबल दावेदार साबित हो रहे हैं। लेकिन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के चलते रोहित शर्मा द्वारा इस युवा ओपनर को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी शॉ का टैलेंट बर्बाद होता नजर आ रहा है।
शुभमन गिल
टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम इस सूची में दूसरे नंबर पर शामिल है। उन्होंने एक भी T20 मैच नहीं खेला है, लेकिन उनके द्वारा वनडे फॉर्मेट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया गया है। वहीं गिल के आईपीएल रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहे है, जिसमें उनके द्वारा 54 मैचों में 19 रन जड़े गए हैं।
वही अगर आई पी एल 2022 की बात की जाए, तो गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए शुभमन गिल ने 16 मैचों में 483 रनों के साथ गुजरात टाइटंस कौन चैंपियन बनाया। ऐसी स्थिति को देखते हुए टीम इंडिया में बतौर ओपनर शुभमन गिल को शामिल किया जाना चाहिए
लेकिन कप्तान रोहित शर्मा द्वारा केएल राहुल के चलते इस खिलाड़ी के साथ भी नाइंसाफी करते हुए उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
संजू सैमसन
टीम इंडिया के विकेटकीपर संजू सैमसन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल है। काफी लंबे समय से संजू को टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है। मौजूदा समय में संजू सैमसन इंडिया ए की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 मैचों के दौरान कुल 6 रनों की पारी खेली गई।
जहां पहले T20 मैच के दौरान उनके द्वारा नाबाद 29 रन बनाए गए। वहीं दूसरे मैच के दौरान वह 37 रन बनाने में कामयाब रहे। फैंस की लगातार संजू सैमसन को टीम में शामिल करने को लेकर मांग जारी है। कप्तान रोहित शर्मा द्वारा केएल राहुल के कारण लगातार संजू सैमसन को नजरअंदाज किया जा रहा है जिसके चलते संजू सैमसन की प्रतिभा उभरकर सामने नहीं आ पा रही है।
ईशान किशन
काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शामिल है। किसी भी विरोधी टीम की धज्जियां उड़ाने की काबिलियत ईशान किशन के अंदर मौजूद है।
भारतीय टीम की तरफ से उन्हें आखरी में जिंबाब्वे के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान ही खेलते हुए देखा गया था। जहां उनके द्वारा आखिरी मैच के दौरान दमदार अर्धशतक जड़ा गया। साल 2022 में ईशान द्वारा कुल 14 T20 मैच खेले गए, जिसमें उनके द्वारा 430 रनों की बेहतरीन पारी खेली गई। उनका इस दौरान बेस्ट स्कोर 89 का रहा है, और 13030 उनका स्ट्राइक रेट रहा है। और औसत 30.71 का रहा है। ऐसी स्थिति में कप्तान रोहित शर्मा द्वारा इस खिलाड़ी के टैलेंट को नजरअंदाज करके बर्बाद किया जा रहा है। और लगातार फ्लॉप शो दिखाने वाले केएल राहुल को इससे मौका दिए जाने के लिए बोला जा रहा है।
Read Also:-लाइव मैच के दौरान मैदान में जैकेट सूंघते हुए नजर आए आर अश्विन, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग