क्या करते हो इतने फोटो लेकर… जब फोटोग्राफर से रोहित शर्मा ने पूछा ऐसा अजीबो-गरीब सवाल, पैपराजी ने दिया मजेदार जवाब
By Manika Paliwal On December 5th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। जहां पर टीम को बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज की खेलनी है। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का इस दौरे पर पहुंचने वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर उनके फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज से पहले इन खिलाड़ियों ने टीम में अपनी वापसी को दर्ज कराया है।
Read More : 3 सबसे बड़े मैच विनर हुए बाहर, कैसे करेगी ODI Series में टीम इंडिया बांग्लादेश का सामना
रोहित शर्मा ने पूछा यह सवाल
https://twitter.com/cricketnext/status/1598295403346042880?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598295403346042880%7Ctwgr%5E6cb4e2e8fd1e921ccafe7c3a45f5ff7600a0447d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.dnaindia.com%2Fcricket%2Freport-kya-karte-ho-tum-log-photo-lekar-rohit-sharma-asks-paps-gets-hilarious-reply-watch-viral-video-3007269%3Ffbclid%3DIwAR0bbc8v4w7C3G8ItVz4XvcnpChRNSeq29I8117q29ApcYzM-0ZpOZXfg5o
दरअसल टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे। वह फ्लाइट पकड़ने को लेकर थोड़ा जल्दी में थे। इस दौरान पैपराजी के कुछ फोटोग्राफर ने उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक की । तभी रोहित उनसे यह सवाल पूछ लेते हैं कि क्या करते हो इतने सारे फोटोस को लेकर ? हालाकि रोहित फिर अपनी चैकिंग में व्यस्त हो जाते हैं और इस दौरान पीछे से पैपराजी आज ही भी उन्हें जवाब देते हैं। जिसके बाद रोहित सीधे खड़े होकर फोटो खिंचवाने लग जाते हैं।
पैपराजी जी ने दिया यह जवाब
रोहित सवाल को सुनकर पैपराजी ने जवाब देते हुए कहा कि यह उनका काम है। रोहित ने फिर पूछा कि क्या यह आपकी ड्यूटी है। तो पैपराजी ने जवाब देते हुए कहा – हां हम मीडिया से हैं। हालांकि रोहित को ऐसा लग रहा था कि एयरपोर्ट पर खड़े लोगों को उनकी फालतू में तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं ।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वैसे तो एयरपोर्ट तो रोहित शर्मा इस वीडियो में अकेले ही दिखाई दे रहे हैं जहां उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई है इसके अलावा वह बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आए। उनके हाथ में उनका कुछ सामान है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने रोहित के सिंपल लुक की तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें बांग्लादेश सीरीज जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।