ASIA CUP 2022: पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने मैदान में आ सकते हैं विराट कोहली
By Manika Paliwal On August 6th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि आज खिलाड़ी को हर कोई क्रिकेट के मैदान पर रन मशीन के नाम से जानता है। इस खिलाड़ी का नाम क्रिकेट के बेहतरीन दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। लेकिन इस समय यह खिलाड़ी अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आज यह खिलाड़ी एक 1 रन के लिए भी काफी जगह परेशान हो रहा है।
हालांकि इस पर क्रिकेट की कई सारे दिग्गज अपनी राय रख चुके हैं। अब इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने उनको लेकर के बड़ा बयान दिया है उनके मुताबिक विराट कोहली एशिया कप में रोहित शर्मा किसके साथ ओपन करते हुए दिखाई दे सकते हैं। क्योंकि इस समय केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं है।
Read More : बला की खूबसूरत है टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की पत्नी, तस्वीरें भी देती है इस बात की गवाही
पार्थिव पटेल ने दिया बड़ा बयान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने इस पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली के क्षमताओं पर संदेह नहीं करना चाहिए। यह प्लेटफार्म और बल्लेबाजी का क्रम है। वही क्रिकबस से बात करते हुए उन्होंने बहुत सारी बातें कहीं हैं।
विराट की क्षमताओं पर संदेह नहीं

विराट कोहली की क्षमता ऊपर कोई संदेह नहीं है। यह सिर्फ एक फॉर्म के बारे में है और आप उन्हें किसी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजते हैं। सिर्फ इसके बारे में है। इसलिए शक आप उनके लिए नहीं बल्कि भारत के नजरिए से काफी ज्यादा अहम हो जाता है। उन्हें सही कॉन्बिनेशन मिलता है या नहीं। मैं कंबीनेशन के बारे में कहता रहूंगा। क्योंकि यह भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात है।
रोहित के साथ कर सकते हैं ओपनिंग

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है क्या विराट कोहली को एशिया कप में ओपनिंग करते हुए देख सकते हैं। क्योंकि केएल राहुल फिट नहीं है और वह एशिया कप में उपलब्ध होंगे या नहीं इस बात का भी पता नहीं है। हालांकि भारत ने कई सारे अन्य खिलाड़ियों को भी पूरी तरह से आजमाया है। विराट कोहली आरसीबी के साथ ओपनिंग करने में काफी होते हैं और उनके पास कई सारे बड़े सीजन है जहां वह बतौर टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे।
3 साल से नहीं लगाया कोई भी शतक

विराट कोहली के बल्ले से साल 2019 के बाद से कोई भी शतकीय पारी नहीं निकली है। खेल का चाहे कोई भी फॉर्मेट हुई है खिलाड़ी हर जगह खराब फॉर्म में झूलता हुआ दिखाई दिया है। इस खिलाड़ी को क्रिकेट के मैदान में रन बनाना तो दूर बल्कि सीखने के लिए भी काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है।
आपको बता दें कि साल 2022 से पहले वह लगातार अर्धशतक जमा रहे थे। लेकिन इस साल तो वह भी मुमकिन होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इस दौरे पर इस खिलाड़ी ने दो टी-20 मैच में 12 रन ही बना पाए हैं और फिर 2 वनडे मैच खेलते हुए खिलाड़ी ने अपने नाम किए हैं।
Read More : 2022 में बदले गए 7 कप्तान, जानिए कौन सा खिलाड़ी साबित हुआ बेहतरीन कप्तान आकड़ें देते है गवाही