क्या सच में दिनेश कार्तिक को अपने रास्ते का काटा मानते है पंत, पत्रकार के सवाल का दिया मजेदार जवाब
By Manika Paliwal On August 16th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम के विश्वकप के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। हालाकिं टीम को इसी महीने एशिया कप टूर्नामेंट भी खेलना है इसके बाद टीम को T20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त हो रही है और भारतीय टीम को अपना पहला मैच 28 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है ।
बीसीसीआई ने इसके लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी है। जिसमें 3 विकेट कीपर को शामिल किया गया है। इस बीच विकेटकीपर ऋषभ पंत के लिए दिनेश कार्तिक के होने से प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना एक बड़ी चुनौती सी बन गई है। जिस पर अब दिनेश कार्तिक ने अपनी बातों को साफ किया है।
क्या पंत और कार्तिक के बीच में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को लेकर की होगी जंग

एशिया कप के लिए टीम इंडिया में तीन विकेट कीपर बल्लेबाज शामिल किए गए हैं। जिसमें ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के अलावा केएल राहुल भी मौजूद है। हालांकि केएल राहुल बतौर ओपनर टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगे। हालाकिं सेलेक्टर्स इस बात को मान रहे हैं कि कार्तिक के होते हुए शायद ही पंत को जगह मिले। वहीं पंत ने इस बात को साफ किया है। हिंदुस्तान को दिए एक इंटरव्यू में जब पल्स इस बात को पूछा गया कि क्या दिनेश के आ जाने से टीम में उनकी जगह पर खतरा हो जाएगा।
पंत ने दिया मजेदार जवाब

इस पर पंत ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि-” हम उस तर्ज पर ही सोचते नहीं हैं। हम व्यक्तिगत रुप से हमेशा से ही टीम को अपना 100 परसेंट देना चाहते हैं। बाकी कोच और कप्तान के ऊपर निर्भर करता है कि वह कैसे खिलाड़ी का फायदा उठाते है आपको बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप में खेलते हुए साथ में नजर आएंगे।
हालांकि दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी के बाद न सिर्फ ऋषभ पंत बल्कि ईशान किशन और संजू सैमसन के लिए भी मुश्किलें पैदा हो गई है अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखाते हैं। तो इस खिलाड़ी की छुट्टी होना लगभग तय माना जा रहा है।