MI VS UP : शनिवार को आमने सामने होगी मुंबई और यूपी वॉरियर्स, जानिए इस किस चैनल पर होगा इसका लाइव टेलीकास्ट
By Manika Paliwal On March 16th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

MI VS UP : मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच देखने को मिलेगा। जहां हरमनप्रीत कौर की कप्तानी से सजी मुंबई की टीम एक और जीत हासिल करके अपने पहले स्थान को बरकरार रखने की कोशिश करेगी तो वहीं यूपी की कप्तान एलिसा हेली मुकाबला जीतने के लिए ताबड़तोड़ मेहनत करती हुई दिखाई देंगी।
कब- कहां कैसे देख सकते है लाइव स्ट्रीमिंग
मुकाबले का लाइव प्रसारण टेलीकास्ट वायकॉम 18 स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। जैसे स्पोर्ट्स स्टार, स्टार स्पोर्ट्स एचडी और स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वही मोबाइल पर जिओ सिनेमा एप पर आप इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं।
दोनों की टीमों की संभावित प्लेइंग 11
यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़
मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
Read More : IPL 2023 के बाद मुंबई इंडियंस ले सकती हैं बड़ा फैसला, रिपोर्ट्स में बड़ी वजह आई सामने !