IPL 2023 के बाद मुंबई इंडियंस ले सकती हैं बड़ा फैसला, रिपोर्ट्स में बड़ी वजह आई सामने !
By Manika Paliwal On February 7th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद अप्रैल के शुरुआती हफ्ते से ही आईपीएल खेलना है। आईपीएल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब जब भी बात आईपीएल की होती है तो आईपीएल की चहेती टीम मुंबई इंडियंस का नाम आ ही जाता है। 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई की टीम में रोहित शर्मा हर बार बड़ी भूमिका निभाते हैं। लेकिन इस बार ऐसी खबरें आ रही हैं कि आईपीएल 2023 के बाद मुंबई इंडियंस एक बड़ा फैसला कर सकती है।
Read More : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय टीम की ताकत हुई दुगनी पूरी तरह से फिट हुआ ये फौलादी ऑलरांउडर
नए कप्तान की तलाश में जुटी मुंबई
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुंबई का मैनेजमेंट इस आईपीएल सीजन के बाद एक नए कप्तान की तलाश में लगा हुआ है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का जलवा उतना ज्यादा बरकरार नहीं है। जितना पहले था तो वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जब खिलाड़ी का करियर नीचे जाता है तो कहीं ना कहीं उसका प्रभाव आईपीएल में भी दिखने लगता है। ऐसे में रोहित का प्रदर्शन देखते हुए मुंबई की टीम हर हाल में एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो आने वाले समय में टीम की कमान संभाल सके।
रोहित शर्मा के पास नहीं है ज्यादा समय
रोहित शर्मा के पास ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 साल है। ऐसे में मुंबई का मैनेजमेंट भी यह बात चाहता है कि रोहित टीम के लिए एक मेंटर की भूमिका निभाए और एक नए कप्तान को वही टेक्निक दिखाएं जो वह खुद अब तक अपनाते आ रहे हैं। हालांकि अगर इस अफवाह में सच्चाई है तो रोहित शर्मा के पास बताओ कप्तान खेलने के लिए काफी कम समय बचा है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (c), इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, जोफ़्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रितिक शौकीन, झाय रिचर्डसन/जेसन बेहरेनडॉर्फ.
Read More : भारतीय टीम टूटा दुखों का पहाड़, चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए हार्दिक