MS Dhoni: शादी से पहले इस बोल्ड अभिनेत्री के साथ जुड़ चूका है धोनी का नाम, IPL के दौरान हुई थी मुलाकात
By Manika Paliwal On August 24th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा नाम है। जिन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई सारे ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया है। धोनी ना सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी बल्कि एक सफल कप्तान के रूप में भी साबित हुए हैं । हालाकिं बात अगर महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ की करें तो धोनी की शादी साक्षी के साथ हुई है। लेकिन साक्षी के साथ शादी से पहले धोनी का कई सारी हसीनाओं के साथ अफेयर रहे हैं।
आज हम आपको एक ऐसे अफेयर के बारे में बताने वाले हैं। जो धोनी का सबसे चर्चित अफेयर में से एक है और आईपीएल के दौरान उनकी अभिनेत्री से मुलाकात हुई थी।
Read More : सचिन तेंदुलकर के साथ डिनर या धोनी के साथ खास ट्रेनिंग, ऋतुराज ने अपने जवाब से किया सबको खुश

हालांकि इस बारे में हर बार की तरह धोनी ने कुछ नहीं किया था। लेकिन उस अभिनेत्री ने खुद ही बताया था। हालांकि जिस अभिनेत्री के साथ उनका नाम जुड़ा था वह कोई और नहीं बल्कि राय लक्ष्मी है। और इन दोनों की लव स्टोरी काफी ज्यादा मशहूर भी हुई थी। दोनों की मुलाकात साल 2008 में आईपीएल के दौरान हुई थी और इस दौरान दोनों के लिंक अप की खबरें भी काफी सामने आई थी।

साउथ इंडिया फिल्म इंडस्ट्री में राय लक्ष्मी एक जाना माना नाम है। हिंदी दर्शकों के बीच में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड के नाम से जाना जाता है। राय लक्ष्मी साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड अंबेसडर बनी थी और इस दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। वह उस समय टीम के कप्तान थे। यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था और उन दिनों धोनी और लक्ष्मी की खबरें आए दिन सुनने को भी मिलती थी हालांकि कुछ दिनों बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

वैसे तो यह बात आज तक कोई नहीं जानता कि धोनी और लक्ष्मी का ब्रेकअप क्यों हुआ था। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने कहा था कि धोनी के रिश्ता उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। राय लक्ष्मी यह भी कह चुकी है कि अब उस बात को कई साल हो चुके हैं और अब लोगों को इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए धोनी की शादी हो चुकी है। उनकी एक बेटी है और लक्ष्मी का जन्म 5 मई 1989 को हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2005 में तमिल फिल्म के साथ की थी।
Read More : MS Dhoni: 15 अगस्त से पहले धोनी ने बदली अपनी सोशल मीडिया की प्रोफाइल, देश के प्रति जाहिर किया अपना प्रेम