MS Dhoni: 15 अगस्त से पहले धोनी ने बदली अपनी सोशल मीडिया की प्रोफाइल, देश के प्रति जाहिर किया अपना प्रेम

By Manika Paliwal On August 13th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

MS Dhoni: 15 अगस्त से पहले धोनी ने बदली अपनी सोशल मीडिया की प्रोफाइल, देश के प्रति जाहिर किया अपना प्रेम

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी अपनी धाकड़ बल्लेबाजी कए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव तो नहीं रहते हैं। लेकिन देश आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। और ऐसे में भारत सरकार की अपील पर देश आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। अब इसी कड़ी में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तिरंगे की फोटो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बनाया है।

इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल भी पूरी तरह से बदल लिया है।

Read More : टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को सिलेक्टर्स से दुश्मनी मोल लेना पड़ा महंगा, हमेशा- हमेशा के लिए हो गए टीम से बाहर

एमएस धोनी ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो

MS Dhoni: 15 अगस्त से पहले धोनी ने बदली अपनी सोशल मीडिया की प्रोफाइल, देश के प्रति जाहिर किया अपना प्रेम
MS Dhoni: 15 अगस्त से पहले धोनी ने बदली अपनी सोशल मीडिया की प्रोफाइल, देश के प्रति जाहिर किया अपना प्रेम

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के एक ऐसे खिलाड़ी हैं। जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो ज्यादा नहीं करते हैं लेकिन अब धोनी ने अपनी देशभक्ति को दिखाने के लिए अपनी इंस्टाग्राम फोटो की तस्वीर बदल ली है। उन्होंने यहां पर तिरंगे की तस्वीर को अपनी प्रोफाइल पिक बनाया है जिस पर उन्होंने लिखा है कि भाग्य है मैं भारतीय हूं। इंस्टाग्राम पर आपको बता दें कि धोनी के 39 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है वहीं धोनी सिर्फ 4 लोगों को फॉलो करते हैं।

धोनी ने जीते हैं भारत के लिए वर्ल्ड

dhoni

क्रिकेट के मैदान पर कैप्टन कूल के नाम से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी सभी तीन प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी है। आपको बता दें जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है ।

भारतीय सेना में है लेफ्टिनेंट

mahendra singh dhoni

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के सभी दीवाने हैं वह समय-समय पर टीम इंडिया के ट्रेनिंग कैंपस का हिस्सा भी बनते हैं। वह न केवल भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक रखते हैं। इतना ही नहीं धोनी एक पैराट्रूपर भी हैं।

Read More : धोनी की कप्तानी में इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला ज्यादा खेलने का मौका, विदाई मैच भी नहीं हुआ नसीब