ईश्वर पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा - मुझे मौका दिया होता तो.......
ईश्वर पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी पर लगाएं ये गंभीर आरोप, कहा -मुझे मौका दिया होता

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि सबसे बड़ी बात ये है कि इस खिलाड़ी ने महज 33 साल की उम्र में ही संन्यास का ऐलान कर दिया हैं। पांडे को साल 2014 में टीम इंडिया के लिए चुना गया था। लेकिन वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा कभी भी नहीं बन पाए। इसका खिलाड़ी को आज भी बेहद दुख है हालांकि इसी साल रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्य प्रदेश की टीम का हिस्सा रहे। पांडे ने धोनी को लेकर के कई सारी बातें कहीं हैं और यह बड़े इल्जाम भी लगाए है

Read More : T20 World Cup में नहीं मिली जगह तो इस खिलाड़ी ने लिया बड़ा फैसला, कर डाली संन्यास की घोषणा

काश महेंद्र सिंह धोनी ने जताया होता उनके ऊपर भरोसा

ishwar pandey

टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शामिल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में कई सारे खिलाड़ियों को सितारा बनाया है। लेकिन सीएसके के पूर्व पेसर का मानना है कि अगर धोनी ने उन पर शायद भरोसा जताया होता तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कुछ हासिल कर सकते थे।

सोमवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले इस खिलाड़ी ने अपने दिल का दर्द बयां किया है। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने सोमवार को सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। 33 साल के खिलाड़ी ने इस मौके पर अपने दिल का दुख भी बयां किया है।

प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए ईश्वर पांडे

पांडे ने इस बात को बताया कि उनके पास भारत की जर्सी पहनने का मौका साल 2014 के दौरान आया था जब न्यूजीलैंड के दौरे पर टेस्ट टीम के लिए टीम इंडिया में उनका चयन किया गया था। लेकिन इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया था। इस तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर काश धोनी ने उन पर थोड़ा सा भरोसा जताया होता और मौके उन्हें दिए होते तो शायद आज उनका करियर कहीं और होता।

एक नजर इस खिलाड़ी के क्रिकेट करियर पर

पांडे ने अपने करियर का आखिरी प्रथम श्रेणी मैच इस साल केरल के खिलाफ मार्च में खेला था। उन्होंने अपना करियर 75 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 263 विकेट के साथ खत्म किया था। T20 फॉर्मेट में उन्होंने 75 प्रथम श्रेणी 263 विकेटों के साथ खत्म किया। यह खिलाड़ी पहली बार रणजी चैंपियन बनी मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा रहा है। उन्होंने आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट का भी प्रतिनिधित्व किया है

Read More : जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे के लिए पूर्व क्रिकेटर ने बनाई प्लेइंग इलेवन, नहीं दी ईशान किशन को जगह