LSG vs DC: लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम में आपस में भिड़ेंगी लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स जानें कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज
By Manika Paliwal On April 1st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 आईपीएल का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जॉइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जाएगा। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम में साल 2022 नहीं अपना डेब्यू किया है और उनका डेब्यू काफी ज्यादा प्रभावशाली था। टीम ने 14 ग्रुप स्टेज मैचों में से 9 मुकाबलों में जीत हासिल करके तीसरे स्थान पर अपनी जगह को काबिज किया था।
दिल्ली कैपिटल्स की करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में 14 में से सिर्फ 7 मुकाबलों में जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर अपना स्थान हासिल किया था। डेविड वॉर्नर ने 12 पारियों में 432 रन बनाए थे और वह दिल्ली की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी थे। ऐसे में क्या होगा मौसम और पिच का मिजाज आइए जानते हैं।
Read More : इस भारतीय खिलाड़ी को T20 में अब कभी नहीं मिल सकेगा चांस, लेना पड़ेगा संन्यास का फैसला
पिच रिपोर्ट
लखनऊ स्टेडियम की शुरुआत साल 2017 में हुई थी और यह भारत के उन गिने-चुने क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। जहां 50,000 से ज्यादा लोग एक साथ बैठकर क्रिकेट का लुफ्त उठा सकते हैं। अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम की बात की जाए तो लखनऊ कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल है। यह पिच मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को काफी मदद करती है। बल्लेबाजों के लिए यहां शॉर्ट लगाना काफी आसान होता है। हालांकि जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता है यह पिच गेंदबाजों के लिए भी मदद करना शुरू कर देती है।
वेदर रिपोर्ट
मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 1 अप्रैल शनिवार को भारत के लखनऊ शहर का तापमान दिन के दौरान 28 डिग्री सेल्सियस और रात के दौरान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन रात में साफ-साफ तारे दिखाई देंगे। बारिश की संभावना दिन के दौरान 20% हो रात के दौरान 13 परसेंट है दिन के दौरान आद्रता 81% और रात के दौरान 93% तक बढ़ जाएगी।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जॉइंट्स संभावित इलेवन-
केएल राहुल (c), मनन वोहरा, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन (wk), क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, डेनियल सैम्स
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन-
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), ललित यादव, अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया/ईशांत शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान
Read More : भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सख्त हुई बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजियों को दिए सख्त निर्देश