भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सख्त हुई बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजियों को दिए सख्त निर्देश
By Manika Paliwal On March 27th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आईपीएल के शुरू होने में महज 4 दिनों का समय ही शेष बचा है कि 31 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का आगाज होने वाला है। जहां एक तरफ दर्शक इस लीग का रोमांच देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। तो वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर केकड़ी हिदायत दे दी है। बीसीसीआई ने इसके लिए क्या सख्त कदम उठाए हैं आइए जानते हैं।
Read More : आईपीएल 2023 के ख़िताब को जीतने के इरादें से मैदान में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, ये होगी टीम की मजबूत प्लेइंग 11
इन खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई हुई सख्त
बता दें कि आईपीएल 2023 के सोलवे सीजन का आगाज इसी महीने की आखिरी में हो जाएगा। लगभग 2 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अधिकांश भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले कुछ महीनों में भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर वर्क लोड काफी ज्यादा था। जरूरत से अधिक बोझ और प्रेशर की वजह से खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाए थे। जिसकी वजह से वह चोटिल भी हो रहे हैं यही वजह है कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सख्त कदम उठाया है।
खिलाड़ियों पर ना डाला जाए ज्यादा बोझ
आईपीएल 2023 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी ओ को इस बात की हिदायत दी है कि भारतीय खिलाड़ियों पर जरूरत से ज्यादा बोझ ना डाला जाए उनकी फिटनेस का पूरा ध्यान रखा जाए। दरअसल आईपीएल 2023 के बाद ही भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा बनना है और उसके बाद भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। जिसके लिए बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती है।
बीसीसीआई के अधिकारी ने दिया बयान
बीसीसीआई के अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि,
“फ्रेंचाइजियों को कहा गया है कि भारतीय टीम के गेंदबाजों को खासतौर पर सावधानी से इस्तेमाल करें। आईपीएल टीमों को उनसे नेट्स पर खूब मेहनत नहीं करानी है। वे स्ट्रेथनिंग और ट्रेनिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। खिलाड़ी फील्डिंग का अभ्यास कर सकते हैं, लेकिन मई के पहले सप्ताह तक। फ्रेंचाइजी उन पर दवाब नहीं बनाएंगी। मई के पहले सप्ताह के बाद जो खिलाड़ी रेस में हैं वे धीरे-धीरे नेट्स में गेंदबाजी का समय बढ़ा सकते हैं। बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजियों के संपर्क में रहेगा।”
इन खिलाड़ियों पर है बीसीसीआई की नजर
दरअसल जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाजों की फिटनेस को ध्यान में रखने के लिए फ्रेंचाइजी को खास निर्देश दिए हैं।
Read More : आईपीएल 2023 के ख़िताब को जीतने के इरादें से मैदान में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, ये होगी टीम की मजबूत प्लेइंग 11