LSG VS RCB : जीत के बाद खुश नही दिखाई दिए केएल राहुल, अपनी बल्लेबाजी पर खुद उठाए सवाल, कह डाली ये बड़ी बात
By Manika Paliwal On April 11th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

LSG VS RCB : 10 अप्रैल की रात फाइनल 2023 तारीख हैरतअंगेज मुकाबला देखने को मिला। जहां आरसीबी के गढ़ यानी की चिन्नास्वामी स्टेडियम लखनऊ में आरसीबी को शर्मनाक हार थी तो वहीं कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बेंगलुरु को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया जहां विराट कोहली और टीम के कप्तान सहित ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार अर्धशतक के दम पर टीम को 212 रनों पर लाकर खड़ा कर दिया था। जिसके बाद मैदान पर उतरी निकोलस पूरन ने अपनी दमदार पारी के दम पर आसानी से लक्ष्य का पीछा किया और जीत को अपने नाम किया।
शानदार जीत के बाद लखनऊ के कप्तान का बयान
आरसीबी से मिली शानदार जीत के बाद लखनऊ के कप्तान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मुकाबलें को लेकर बात की कप्तान ने कहा कि,
अविश्वसनीय। यह चिन्नास्वामी है, एकमात्र ऐसा स्थान जहां इतने सारे अंतिम समापन संभव हैं। संभव से हम शानदार जीत हासिल करने में थे। हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी और गेंद जल्दी स्विंग हुई और उन्होंने हम पर दबाव बनाने के लिए 2-3 विकेट लिए। आज हमें दो अंक इसलिए मिले क्योंकि निचले क्रम ने जिस तरह से बल्लेबाजी की। मेरे लिए आदर्श नहीं है, मैं और रन बनाना चाहता हूं और स्ट्राइक रेट भी ऊपर लाना चाहता हूं।
कप्तान ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि,
हम लखनऊ के दो कठिन विकेटों पर खेले हैं, और आज हमने 3 विकेट गंवाए इसलिए मैं धीमा हो गया। मैं अंत तक रुकना चाहता था और निकी के साथ खेलना चाहता था। खेलने के लिए सबसे कठिन स्थिति में 5,6,7 बल्लेबाजी करना और यहीं से खेल जीते और हारे जाते हैं। हम मार्कस और निकी की ताकत के बारे में जानते हैं और आयुष भी साथ आ गए हैं। उसने पिछली पारी में 2-3 पारियां खेली हैं और उसने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखा है।
लखनऊ ने जीता मुकाबला
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। टीम के सलामी बल्लेबाज़ काएल मेयर्स अपना खाता खोलने में अभी नाकामयाब रहे तो वही सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और टीम के कप्तान ने 20 गेंदों पर 18 रनों का योगदान दिया। टीम के लिए तीसरे नंबर पर मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे दीपक हुड्डा ने 10 गेंदों पर 9 रन तो वही कुणाल पांड्या भी आज खाता खोलने में नाकामयाब रहे।
टीम के लिए स्टोइनिस ने आरसीबी के लिए अच्छी पारी खेलकर 30 गेंदों में 65 रन बनाने का काम किया। वही आरसीबी के बेहतरीन बल्लेबाज विकेटकीपर निकोलस पुरान का बल्ला आज आरसीबी के लिए काफी अच्छा बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बता दें निकोलस ने 19 गेंदों पर 62 रनों की शानदार पारी खेली। आयुष बडोनी ने 30 रन मार्क वुड ने 1 रन बनाया वहीं जयदेव ने 9 रन तो रवि बिश्नोई ने 3 रन बनाएं। वहीं बात अगर गेंदबाजी की करें तो सिराज ने 3 विकेट पर्नेल ने 3 तो वहीं सेम करन ने 1 विकेट लिया।
Read More : भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को नहीं मिलेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में मौका, सामने आई बड़ी वजह