IND VS NZ: “ये सच में सदमा देने वाली पिच थी”, लखनऊ की पिच को लेकर लेकर ये क्या बोल गए हार्दिक, गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

By Manika Paliwal On January 30th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND VS NZ :“ये सच में सदमा देने वाली पिच थी”, लखनऊ की पिच को लेकर लेकर ये क्या बोल गए हार्दिक, गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की रोमांचक T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 जनवरी रविवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।  भारतीय टीम ने छह विकेट शेष मुकाबले को जीता वही जीत के लिए भारत ने श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऐसे में सीरीज का आखिरी मुकाबला निर्णायक होने वाला है। टीम ने जहां टॉस जीतकर दूसरे T20 में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया  भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन देकर भारत को जीत के शिखर पर पहुंचाया। भारत की जीत के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्या कहा है चलिए बताते हैं।

Read More : IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोड़ा बन सकता है मौसम, रद्द हो सकता है मुकाबला

हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान

खेल के बारे में बातचीत करते हुए हार्दिक ने बड़ा बयान दिया। हार्दिक ने यहाँ अपने स्ट्राइक रोटेट और विकेट पर भी बातचीत की और कहा कि –

“मुझे हमेशा विश्वास था कि हम खेल को खत्म करने में सक्षम होंगे, लेकिन इसमें काफी देर हो गई। ये सभी खेल पलों के साथ महत्वपूर्ण हैं। आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह दबाव लेने के बजाय स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में था। ठीक यही हमने किया। हमने अपने बेसिक्स का पालन किया। सच कहूं तो यह एक विकेट का झटका था। अब तक हमने जितने भी मैच खेले हैं। मुझे मुश्किल विकेटों से कोई फर्क नहीं पड़ता। “

ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने हैं।

हार्दिक यही नहीं रुके उन्होंने अपने बयान को आगे बढ़ाया और कहा कि –

“मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं, लेकिन ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने हैं। कहीं न कहीं क्यूरेटर या जिस मैदान में हम खेलने जा रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पिचों को पहले तैयार कर लें। उसके अलावा, खुश। यहां तक ​​कि 120 भी विजयी कुल होता। “

गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए हार्दिक ने कहा कि-

“गेंदबाज़ – वे अपनी योजना पर अड़े रहे और यह सुनिश्चित किया कि वे स्ट्राइक रोटेट न करें। हम स्पिनरों को घुमाते रहे। ओस ने इसमें ज्यादा भूमिका नहीं निभाई। वे हमसे ज्यादा गेंद को स्पिन कराने में सक्षम थे। यह अच्छी तरह से चल रहा था। यह एक विकेट का झटका था।”

भारत ने सीरीज में की बराबरी

100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम की शुरुआत तो कुछ ज्यादा खास नहीं रही। जहां टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 11 रन बनाने में कामयाब हुए तो वही इशान किशन ने 19 रनों की पारी खेली। राहुल त्रिपाठी 13 रन तो वही वॉशिंगटन सुंदर ने 10 रन वही T20 के महारथी सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाने में कामयाब हुए। टीम के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने15  रनों का योगदान दिया।

Read More : बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्रिकेट की जगह फुटबॉल खेलने लगे भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, देखें वीडियो