“प्रिंस और सुपर किंग की मुलाकात” IPL 2023 से पहले गांगुली से मिले धोनी, सीएसके ने शेयर की खास तस्वीर

By Manika Paliwal On February 5th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

"प्रिंस और सुपर किंग की मुलाकात" IPL 2023 से पहले गांगुली से मिले धोनी, सीएसके ने शेयर की खास तस्वीर

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की तैयारियों में व्यस्त हैं। दरअसल पिछले दिनों नेट पर उनका स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ लंबे लंबे छक्के लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था। वहीं अब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से तहलका मचा रही है। जिसमें वह पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Read More : विराट ने की महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की कॉपी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वजह से दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई मुलाकात

दरअसल बता देगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल के पूर्व अध्यक्ष सौरव गगुली और महेंद्र सिंह धोनी की इस मुलाकात को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह दोनों दिल्ली में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। इस दौरान दोनों ने काफी देर तक बातचीत की और गांगुली को आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर बनाया गया है।

सीएसके ने सोशल मीडिया पर शेयर की पिक्चर

वहीं धोनी को लेकर के बात अगर की जाए तो वह पिछले सीजन से पहले कप्तानी छोड़ने के बाद टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी मिली थी। तो वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का साल 2023 में खेला जाने वाला आईपीएल उनका आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है वहीं सीएसके ने दोनों पूर्व कप्तानों की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और साफ लिखा है कि-“जब प्रिंस ने सुपर किंग से मुलाकात की।” 

आगामी सीजन की तैयारियों में व्यस्त

महेंद्र सिंह धोनी ने पहले से ही अपने कुछ बयानों से यह बात साफ कर दी है कि वह अपने आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला उनके होम ग्राउंड एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं सीजन में चेन्नई की टीम के पास बेन स्टोक्स है। जो बहुत बेहतरीन खिलाड़ी है। हालांकि सीएसके के लिए आईपीएल का विनर सीजन कुछ खास नहीं था। जहां पर 14 मुकाबले खेलने वाली सीएसके की टीम को चार मुकाबलों में ही जीत हासिल हुई थी।

Read More : उत्तराखंड की हसीन वादियों में विराट कोहली से मिले महेंद्र सिंह धोनी, किंग ने खुद शेयर की फोटो