विराट ने की महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की कॉपी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विराट ने की महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की कॉपी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विराट कोहली : आप सभी लोगों ने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि शेर अगर दो कदम पीछे लेता है तो वह डरता नहीं है। बल्कि आगे लंबी छलांग लगाने के लिए वह दो कदम पीछे लेता है। कुछ ऐसा ही हाल इस समय भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का है  जहां विराट ने साल 2022 में शानदार प्रदर्शन देकर अपने 3 साल के सूखे को खत्म किया था तो वहीं साल 2023 में विराट अपने पुराने ढंग में वापस लौट आए हैं। विराट ने नए साल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही सीरीज में लगातार दो बार शतक लगाए। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी विराट ने नाबाद 166 रनों की पारी खेली हैं।

Read More : IND VS SL : सीरीज जीतने के बाद खुशी से गदगद हुए रोहित शर्मा, बताया अगली सीरीज का प्लान

महेंद्र सिंह धोनी बने विराट

जैसा कि हर बार विराट कोहली पारी की शुरुआत में थोड़ा तो समय लेते हैं। लेकिन उन्होंने कल की पारी की शुरुआत में चौक के छक्कों से ही करीब विराट कोहली ने पारी में जहां 13 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए तो वही विराट ने एक छक्का बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी के स्टाइल वाला लगाया कोहली ने माही का हेलीकॉप्टर शॉट लगाया और 7 मीटर दूर जाकर गिरी। विराट के शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

कोहली ने तोड़ा महेलाजयवर्धने का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपनी इस पारी में सबसे ज्यादा रनों के मामले में महिला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। महिला जयवर्धने ने 418 मुकाबले खेलते हुए 12650 रन बनाए थे तो वही उसको पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली ने अब तक 259 पारी में 12652 रन बना लिए हैं। आपको बता दें कि एक नंबर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का काबिज है।

विराट और गिल की शतकीय पारी

श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दो शतक जड़कर दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। खिलाड़ी ने 12 जनवरी को खेले गए पहले मुकाबले में शतक जड़ा था। वही आज के मुकाबले में भी शानदार शतकीय पारी खेली है। इसी के साथ विराट ने अपने करियर का 74 वां शतक जड़ा है। वही शुभ्मन गिल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 89 गेंदों पर वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा है। बता दें कि यह भारत में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है।

Read More : पृथ्वी शॉ की 379 रनों की पारी से बिल्कुल खुश नहीं हैं गावस्कर, खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान