उत्तराखंड की हसीन वादियों में विराट कोहली से मिले महेंद्र सिंह धोनी, किंग ने खुद शेयर की फोटो

By Manika Paliwal On November 22nd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

उत्तराखंड की हसीन वादियों में विराट कोहली से मिले महेंद्र सिंह धोनी, किंग ने खुद शेयर की फोटो

इंडियन टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली समय उत्तराखंड में है। जहां वह कई सारे मंदिरों के दर्शन करते हुए भी दिखाई दिए हैं। हालांकि इसके फोटोस भी सोशल मीडिया खूब वायरल हुए हैं। जहां पर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का सहित नीमकरोली बाबा के दर्शन करने के लिए नैनीताल पहुंचे। लेकिन इस बीच सबसे मजेदार बात यह है कि नैनीताल नहीं उनकी मुलाकात उनके अजीज दोस्त इंडियन टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से हो गई। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उत्तराखंड में कैसे धोनी और विराट के बीच से मुलाकात हुई। जिसकी फोटोस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Read More : हार के बाद बिखरे विराट कोहली तो बहन ने बंधाया ढाढ़स, सोशल मीडिया पर लिखा ये भावुक पोस्ट

उत्तराखंड की वादियों में विराट को मिले धोनी

टी-20 वर्ल्ड कप से लौटकर मुंबई पहुंचे विराट अपनी पत्नी के साथ तुरंत उत्तराखंड निकल गए। वहां विराट एक आश्रम भी गए और कई सारे मंदिरों के दर्शन भी किए हालांकि विराट और अनुष्का दोनों के लिए ही यह तो काफी खास है। क्योंकि वह यहां पर अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच विराट ने फैंस के साथ एक पोस्ट को शेयर किया है। जिसमें उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने धोनी के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा है।

धोनी संग विराट में फोटो को किया शेयर

virat share this pic
virat share this pic

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पानी की बोतल की फोटो को शेयर किया है। जिसके लेवल पर एम एस धोनी की फोटो लगी हुई है। दरअसल इस फोटो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा है कि- “एमएस धोनी हर जगह है पानी की बोतल पर भी है “ इसी के साथ ही उन्होंने कुछ खास इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

धोनी के साथ स्पेशल बांड शेयर करते हैं विराट कोहली

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच कितना खास रिश्ता हैं। कोहली ने कभी भी मौके पर धोनी की तारीफ करने से नहीं चूकते हैं। इतना ही नहीं जब विराट कोहली आउट ऑफ द फॉर्म चल रहे थे। तब उन्होंने धोनी के नाम का जिक्र करते हुए कहा था कि सिर्फ अकेले धोनी हैं जिन्होंने उनको फोन करके उन पर आत्मविश्वास जताया था।

Read More : 3 साल के सूखे को ख़त्म कर विराट कोहली ने खेली ये धुआंधार परियां, आलोचकों के मुहं पर भी जड़ा ताला