IPL 2023: सफेद दाढ़ी में एमएस धोनी का न्यू लुक हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
By Manika Paliwal On January 21st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आईपीएल 2023 के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। गुरुवार को धोनी का एक नया लुक वायरल हो रहा है जिसमें वह पहली बार एक अलग अंदाज में दिखाई दिए हैं। धोनी की तस्वीर के आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस जमकर हंगामा काट रहे हैं। उनके फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। आपको बता दें कि धोनी इस साल अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वह सीएसके सुपर किंग्स के कप्तान है और आखिरी सीजन में टीम को चैंपियन बनाकर खेल को अलविदा कहना चाहेंगे।
Read More : महेंद्र सिंह धोनी की सादगी देख कायल हुए उनके फैंस, सड़क पाकर फैंस को दिया तोहफा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का नया लुक
Thala MS Dhoni started his practice session for IPL 2023! #Dhoni #CSK pic.twitter.com/rBCWvY8EbI
— WhistlePodu Army ® – CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) January 20, 2023
सोशल मीडिया पर इस समय धोनी का जो सफेद दाढ़ी वाला लुक वायरल हो रहा है। धौनी के फैंस न्यू लुक को जमकर पसंद कर रहे हैं फैंस का कहना है कि धोनी किसी भी रह हमेशा ही पसंद करते रहेंगे। अब आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी देखने के लिए काफी बेताब है।
मार्च-अप्रैल के महीने से शुरू होगा आईपीएल
https://twitter.com/HarshaObviously/status/1616357047737651202?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1616357047737651202%7Ctwgr%5E897e717e3245ce236fd78770c7191dbc7fa9e10d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fipl-2023-ms-dhonis-new-look-in-white-beard-goes-viral-fans-say-fire%2F133929%2F
वैसे तो अभी तक आईपीएल के अधिकारी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में से शुरू कर दिया जाएगा। इसे महिला आईपीएल के बाद शुरू किया जाएगा। पुरुष आईपीएल का आयोजन 4 मार्च से लेकर के 26 मार्च तक कराया जाएगा। जिसके बाद 31 या फिर 1 अप्रैल से पुरुष आईपीएल का आयोजन शुरू हो जाएगा।
Read More : उत्तराखंड की हसीन वादियों में विराट कोहली से मिले महेंद्र सिंह धोनी, किंग ने खुद शेयर की फोटो