महेंद्र सिंह धोनी की सादगी देख कायल हुए उनके फैंस, सड़क पाकर फैंस को दिया तोहफा
By Manika Paliwal On December 12th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। भले ही धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन आईपीएल मैच खिलाड़ी की बल्लेबाजी को देख हर कोई खुश होता है। धोनी जब भी सीएसके की जर्सी पर मैदान पर आते हैं तो चारों तरफ धोनी-धोनी के नाम की गूंज सुनाई देने लगती है। कैप्टन कूल की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेकरार रहते हैं।
इस बात का सबूत खुद सोशल मीडिया पर भी कई बार देखने को मिल चुका है। किसी भी धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Read More : क्रिकेट के इतिहास का बड़ा दिन है 6 दिसंबर, एक ही दिन हुआ इन 11 दिग्गजों का जन्म
महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो हुआ वायरल
कैप्टन कूल का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी अपने एक फैन को टीशर्ट पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धोनी अपने एक फैन के लिए सफ़ेद टीशर्ट के पीछे फोटोग्राफ देते हैं। जहां उनका वो फैन इस ऑटोग्राफ को पाने के बाद बेहद खुश दिखाई देता है तो वहीं धोनी भी मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।
धोनी के फैन पेज ने शेयर किया है वीडियो
https://twitter.com/TheDhoniEmpire/status/1601962815753158658?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601962815753158658%7Ctwgr%5E87d2a5031d73f6b4c177645363ad68179ae8045a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftrendbihar.com%2Fnews%2Fvideo-ms-dhoni-viral-video-fans-gift%2F
दरअसल इस वीडियो को महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन अकाउंट के द्वारा शेयर किया गया है। जिसका नाम है धोनी एंपायर इस वीडियो में धोनी का फ्रेंडली नेचर सब को बेहद पसंद आ रहा है और कई सारे लोग उनके इस नेचर की काफी तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फीफा वर्ल्ड कप 2022 के एक मैच के दौरान भी स्टेडियम के अंदर धोनी के पोस्टर को भी देखा गया था
एक बार फिर करेंगे सीएसके की कप्तानी
बता दे कि आईपीएल 2023 को लेकर सीएसके की टीम ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था। जिसमें इस बात को बताया गया था कि धोनी की टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे इसके साथ ही ऑक्शन में भी सीएसटी के कोच के साथ धोनी इसका हिस्सा बनेंगे और अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों का सिलेक्शन करते हुए दिखाई देंगे।
Read More : टेनिस में चैंपियन बनने के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी कर सकते हैं धोनी, दिए ये बड़े संकेत