IND vs BAN: मेहदी हसन की घातक गेंदबाजी के आगे फंसी टीम इंडिया,जीत के लिए हर हाल में बनाने होंगे इतने रन

By Manika Paliwal On December 24th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs BAN: मेहदी हसन की घातक गेंदबाजी के आगे फंसी टीम इंडिया,जीत के लिए हर हाल में बनाने होंगे इतने रन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का भी अंत हो चुका है. शेर- ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में शनिवार यानी कि 24 दिसंबर को इस मैच के तीसरे दिन का खेल खेला गया है। जहां बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी के साथ इस दिन की शुरुआत की है।

लेकिन टीम बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और टीम इंडिया की कसी गेंदबाजी के चलते टीम 231 रनों पर ही ढेर हो गई। हालांकि जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। यानी कि टीम को जीतने के लिए 100 रनों की जरूरत है।

Read More : IPL 2023: यह 3 भारतीय खिलाड़ी IPL से रखते हैं उम्मीद ,लेकिन संन्यास की कगार पर खड़े इन खिलाड़ियों को शायद ही मिल सकेगा कोई खरीददार

बांग्लादेश ने भारत को दिया 145 रनों का लक्ष्य

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश की टीम ने विकेट नहीं गंवाएं थे। नजमुल हसन शंतो सिर्फ 5 रन बनाकर ही पवेलियन आ गए तो वहीं युवा सलामी बल्लेबाज जाकर हसन ने 51 रनों की शानदार पारी खेली। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए मोमिनुल हक ने सिर्फ 5 रन ही बना पाया और नंबर चार पर कप्तान शाकिब अल हसन 13 रनों पर ही सिमट कर रह गए। वही मुश्फिकुर रहीम ने टीम के लिए 9 रन लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए 71 रनों की पारी खेली।

वही उनका साथ देने मैदान में उतरे। मेहंदी हसन मिराज सोने पर ही पवेलियन चले गए। इसके बाद मैदान पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन ने 21 रन ताक्सिन अहमद ने 31 रन बनाए तो वही खलील अहमद ने 4 रन बना पाए। जिसके कारण टीम का टोटल स्कोर 231 रहा है। वहीं अगर बाद भारत की गेंदबाजी के करें तो अक्षर पटेल ने तीन विकेट मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन ने दो-दो विकेट के साथ उमेश यादव और जयदेव को एक-एक विकेट मिला है।

मुसीबत में पढ़ सकती है टीम इंडिया

232 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब हुई कप्तान केएल राहुल जहां 2 रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा बैठे तो वही उनका साथ दे रहे गिल ने भी टीम के लिए 7 रन ही बना पाए चेतेश्वर पुजारा ने 6 रन वही विराट कोहली सिर्फ 1 रन बनाने में कामयाब हो गए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए

अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए तो वही जयदेव 3 रनों पर नाबाद रहे हालांकि गिल का के खत्म होने तक भारतीय टीम चार विकेट के नुकसान पर 45 रन पर ही पहुंच पाई है और जीत के लिए उन्हें 100 रन चाहिए तो वही बांग्लादेश को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार है।

भारत की खराब फील्डिंग ने किया बेड़ा गर्ग

दूसरे सेशन में टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली फील्डिंग में बुरी तरीके से फ्लॉप दिखाई दिए हैं। उन्होंने इस सत्र में एक या दो नहीं बल्कि 3 अहम कैच छोड़ने का काम किया है तो वही टीम के अन्य खिलाड़ियों ने काफी अच्छी फील्डिंग की और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Read More : IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे के बीच भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए ये मैच विनर खिलाड़ी