IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे के बीच भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए ये मैच विनर खिलाड़ी
By Manika Paliwal On December 19th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 दिसंबर से मीरपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल चोट के चलते एक बड़ा मैच में रन खिलाड़ी जहां इस टेस्ट से पहले ही बाहर हो गए थे। तो वही उनके वापस आने की खबरें बन रही थी। लेकिन इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। यह खिलाड़ी पूरी तरीके से स्वस्थ नहीं है और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हुए ये खिलाड़ी
टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। क्रिकबस की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के हाथ के अंगूठे की चोट से उबर नहीं पाए हैं। जिसके चलते वह बांग्लादेश नहीं जाएंगे। बता दे रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान अंगूठे में गंभीर चोट लग गई थी।
लोकेश राहुल संभालेंगे कप्तानी की कमान
रोहित शर्मा छोटे होने के बाद ढाका से मुंबई आ गए थे और फिलहाल बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी एनसीएमए है। क्रिकबस की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट मुकाबले में केएल राहुल ही टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पहले टेस्ट में भी रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल नहीं टीम की कप्तानी की थी और पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 188 रनों से जीत हासिल हुई थी।
इन खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह
रोहित शर्मा की जगह पहले टेस्ट में जहां युवा बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वर को टीम में शामिल किया गया था। ऐसे में दूसरे टेस्ट में भी इस खिलाड़ी को ही रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर मान सकते हैं। हालांकि अभिमन्यु इस वन को टीम में भल ही शामिल किया गया हो लेकिन इन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी और ना ही इन्होंने भारत के लिए अभी तक एक भी मुकाबला खेला है। अब देखना यह दिलचस्प होने वाला है कि टीम के कोच और कप्तान क्या शुभ्मन गिल पर ही एक बार फिर से भरोसा जताएंगे।
Read More : अगले साल केएल राहुल के साथ इस भारतीय खिलाड़ी का बजेगा बाजा, गर्लफ्रेंड ने की पुष्टि