IND vs AUS 3rd टी ब्रेक तक भारत का स्कोर पंहुचा। 83/7 कुह्नेमैन-लियोन ने लिए 3-3 विकेट

By Manika Paliwal On March 1st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND VS AUS : कंगारू टीम के खिलाफ मैदान में अकेले लड़ाई लड़ते हुए नजर आए पुजारा, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दिया छोटा सा लक्ष्य

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले से ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम हर हाल में सीरीज जीतना चाहेगी। इसके साथ ही यह मुकाबला जीतने पर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई करेगी। बता दें इस मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Read More : फाइनली सामने आया भारत और ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल, जानिए कब, कहां खेले जायेंगे सभी मैच

भारत ने शुरू की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। टीम को शुरुआत नहीं दो झटके मिले। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ने पहले रोहित शर्मा को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट करवाया था। वही केएल राहुल की जगह टीम में जगह बनाने वाले गिल को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट होना पड़ा। गिल ने 18 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली।

वही रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में 22 रन बनाए इसके बाद मैदान पर उतरे चेतेश्वर पुजारा ने 4 गेंदों का सामना करते हुए 1 रन ही बनाने का काम किया। जडेजा ने 9 गेंदों पर 4 रन तो वही श्रेयस अय्यर टीम के लिए एक भी रन का योगदान नहीं दे पाए। मैदान पर विराट कोहली ने 22 रनों का योगदान दिया हैं। टीम के लिए अक्षर पटेल और केएस भरत ने मैदान में टीम के लिए 17 रन बनाने का काम किया

दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, नाथन लियोन , मैथ्यू कुह्नेमैन।

Read More : धोनी और पंत को नहीं इस प्लेयर को शानदार विकेटकीपर मानते है रोहित शर्मा, खिलाड़ी पर दी ये बड़ी प्रतिक्रिया