IND VS AUS: दूसरा मुकाबला जीतने के बाद ख़ुशी से गदगद हुए रोहित शर्मा, 2-0 से बढ़त के बाद दिया बड़ा बयान

By Manika Paliwal On February 19th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND VS AUS : "हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और..... " तीसरे मुकाबले में हार के बाद रोहित ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया टीम पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जमकर तबाही मचाई। हालांकि तीसरे दिन जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी शुरू हुई तो शुरुआत में कुछ ओवरों में भारतीय गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा।

लेकिन जडेजा और अश्विन की शानदार सुजबुझ की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम मैं देख तो 13 रन बनाकर यह अपना विकेट गंवा बैठी जिसकी वजह से भारतीय टीम को आसानी से लक्ष्य का पीछा करने में मदद मिली और भारत टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 से अपनी बढ़ोतरी करी है।

Read More : फाइनली सामने आया भारत और ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल, जानिए कब, कहां खेले जायेंगे सभी मैच

रोहित शर्मा ने दिया यह बड़ा बयान

सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतने के रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया हैं उन्होंने कहा कि

“हमारे लिए शानदार परिणाम। यह देखते हुए कि कल चीजें कैसी थीं, जिस तरह से हम वापस आए और अपना काम पूरा किया वह बहुत अच्छा था। भले ही हम सिर्फ एक रन पीछे थे, मुझे लगा कि हम पिछड़ रहे हैं क्योंकि हमें अंत में बल्लेबाजी करनी थी। मुझे लगता है कि गेंदबाज शानदार थे, आज सुबह 9 विकेट लेना काबिले तारीफ है। और फिर हमने बल्ले से काम पूरा किया। इस तरह की पिच पर लोगों को कुछ अलग करने की जरूरत है।”

हमारा विचार घबराना नहीं था

रोहित शर्मा ने अपना बयान बढ़ाते हुए कहा कि

“हम उनके आने और शॉट खेलने के लिए तैयार थे। हमारा विचार घबराना नहीं था और बस सही क्षेत्रों में हिट करना था, गलती होने का इंतजार करना और ठीक ऐसा ही हुआ। इस तरह के मौसम में आप जो भी खेल खेलते हैं, उसमें कुछ नमी होती है। मैंने देखा कि पहले सत्र में देने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता है यह धीमा होता जाता है और पर्याप्त बाइट नहीं मिलती। “

विराट और फिर अक्षर-ऐश के बीच साझेदारी शानदार थी

रोहित शर्मा यहीं नहीं रुकें उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा-

“इसलिए हमारा ध्यान सुबह के समय कड़ा करना था और ये लोग इन परिस्थितियों में गेंदबाजी के उस्ताद हैं। (गेम चेंजिंग मोमेंट) चार पारियों में बहुत सारे क्षण हैं, लेकिन मुझे लगा कि जडेजा और विराट और फिर अक्षर-ऐश के बीच साझेदारी शानदार थी। मुझे लगता है कि हमने अपने लिए जो संतुलन बनाया है, उसके कारण यह एक बड़ी मदद है।”

Read More : IND VS AUS : जडेजा की फिरकी में फंसी कंगारू की टीम, भारत ने सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त