इन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने ईशान किशन के जैसे ही जड़ा दोहरा शतक, जल्द हो सकती है Indian Team में एंट्री
By Sangeeta Tiwari On December 29th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

इस समय रणजी ट्रॉफी में कई ऐसे खिलाड़ी हैं,जो अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते Indian Team में अपनी एंट्री को लेकर बेचैन हैं। अभी हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन काफी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे थे। एक बार फिर अपनी बेहतरीन और शानदार पारी के चलते हुए सबका ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे।
इनका प्रदर्शन शुरू से ही देखने योग्य था जिसके चलते लगातार इन्हें मौके मिलते गए। इस आर्टिकल के जरिए हम ऐसे दो खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जो रणजी ट्रॉफी में ईशान किशन के जैसे ही रन बनाने में कामयाब रहे। और अब अपनी एंट्री को लेकर टीम इंडिया से उम्मीद लगाए बैठे हैं।
जय गोहिल
रणजी ट्रॉफी के दौरान सौराष्ट्र के लिए खेलने वाले जय गोहिल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इस खिलाड़ी के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना पाना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। चेतेश्वर पुजारा को अपना आइडियल मानने वाला यह खिलाड़ी असम के खिलाफ खेलते हुए 227 रनों की बेहतरीन पारी खेल सबको आश्चर्यचकित कर बैठा।
मौजूदा समय में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश दौरे पर हैं, इन्हीं कारणों के चलते चेतेश्वर पुजारा की जगह सौराष्ट्र टीम की प्लेइंग इलेवन में जय गोहिल को शामिल किया गया था। जिसका उन्होंने भरपूर फायदा भी उठाया और बेहतरीन और तूफानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश करने में कामयाब रहे।
सुयश प्रभु देसाई
25 वर्षीय युवा दाएं हाथ के बल्लेबाज सुयश प्रभु देसाई द्वारा रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ते हुए अपने बल्ले से जो बेहतरीन प्रदर्शन किया गया, उसके बाद अब इनकी टीम इंडिया में इनकी जगह पक्की मानी जा रही है।
राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए सुयश प्रभू देसाई द्वारा 212 रन बनाए गए। इस खिलाड़ी को लेकर कहा जा सकता है, कि विजय हजारे ट्राफी के दौरान अपने बेहतरीन चौके और छक्कों की बरसात से यह खिलाड़ी चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है।
घरेलू टूर्नामेंट के दौरान यह खिलाड़ी अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से रनों की बरसात करता नजर आ रहा है। इन्हीं कारणों के चलते जल्द ही भारतीय टीम में इन्हें शामिल किया जा सकता है।