चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन के बाद इन भारतीय खिलाड़ियों का दांव पर लगा करियर, बीसीसीआई लेगी बड़ा एक्शन
By Manika Paliwal On February 15th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा उस समय मुश्किल में पड़ गए। जब उनका मीडिया स्टिंग ऑपरेशन वायरस हो गया। चेतन शर्मा ने विराट कोहली सौरव गांगुली विवाद से लेकर के रोहित शर्मा विराट कोहली झगड़े तक भारतीय क्रिकेट टीम के हर गर्म विषय पर चर्चा की है। लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि उनके साथ एक स्टिंग ऑपरेशन किया जा रहा है। ऐसे में अब उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई शर्मा के खिलाफ एक्शन ले सकती है।
चेतन शर्मा पर होगी बीसीसीआई की कार्यवाही
दरअसल मंगलवार की शाम से ही चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन सुर्खियों का विषय रहा है। अब स्टिंग ऑपरेशन के मामले को लेकर न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने कहा है कि
‘पता चला है कि बीसीसीआई इस मामले पर गौर कर रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता अनुबंध से जुड़े होते हैं और उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं होती है।’
बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने दिया बड़ा बयान
दरअसल बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए बताया है
‘बीसीसीआई के सचिव जय शाह, चेतन के भविष्य को लेकर फैसला करेंगे। प्रश्न यह उठता है कि क्या टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या या वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा यह जानते हुए कि चेतन आंतरिक चर्चाओं का खुलासा कर सकते हैं, उनके साथ चयन बैठक में बैठना चाहेंगे।’
चेतन शर्मा ने किए कई हैरान कर देने वाले खुलासे
दरअसल आपको बता दें कि चेतन शर्मा ने एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में काफी हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन में बताया है कि भारतीय खिलाड़ी हमेशा हमेशा 100% फिट नहीं होते हैं। बल्कि वह फिट होने के लिए नकली इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा चेतन शर्मा ने विराट कोहली और गांगुली को ले करके भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि विराट खुद को बोर्ड से भी बड़ा समझने लगे थे। इसलिए उन्हें टीम की कप्तानी से हटाया गया इसके अलावा उनका और गांगुली के बीच इगो का टकराव था।