WPL 2023 Auction: भारतीय टीम की विकेटकीपर पर मुंबई ने पानी की तरह बहाया पैसा, इतने रूपए के साथ हुई टीम में शामिल
WPL 2023 Auction: भारतीय टीम की विकेटकीपर पर मुंबई ने पानी की तरह बहाया पैसा, इतने रूपए के साथ हुई टीम में शामिल

वुमंस प्रीमियर लीग को लेकर ऑक्शन आज मुंबई में जारी है। वहीं इस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आयोजन 4 से 26 मार्च के बीच में खेला जाएगा। बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने वाली इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें से अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई जाएगी। यानी की एक टीम में 18 खिलाड़ियों की मौजूदगी होगी। इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी या एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई नजर आ रही है।

Read More : WPL 2023 Auction: करोड़ो की बोली लगने बाद कैसा था स्मृति मंधाना का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल हुई यास्तिका भाटिया

बता दें कि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने अपने खेमे का हिस्सा बनाया है। 40 लाख के बेस प्राइस वाली खिलाड़ी पर सबसे पहले गुजरात जॉइंट ने बोली लगाई जिसके बाद मुंबई ने अपना पेडल उठाया और यूपी वॉरियर्स ने भी विभिन्न वर्ग में हिस्सा लिया लेकिन आखिरी में मुंबई ने 1.50 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

खिलाड़ी का क्रिकेट करियर

भारतीय महिला टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया अभी तक एक टेस्ट मुकाबला खेलते हुए 22 रन बनाए हैं तो वहीं उन्हें वनडे मुकाबले खेलते हुए खिलाड़ी ने 478 रन बनाए और इस दौरान खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 73.9 का रहा है। वही बात अगर टी-20 मुकाबलों की करें 14 T20 मुकाबला खेलते हुए खिलाड़ी ने 86.6 स्ट्राइक रेट के साथ 142 रन बनाए हैं।

Read More : WPL 2023 Auctions : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस टीम का हिस्सा बनी भारतीय महिला टीम की कप्तान