Athiya-KL Rahul Wedding: संगीत सेरेमनी में बेशरम और हम्मा-हम्मा गानों थिरके सितारें, वीडियो हुआ वायरल
By Manika Paliwal On January 23rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Athiya-KL Rahul Wedding: इंडिया की स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी के फंक्शंस पहले से ही शुरु हो चुके हैं। हल्दी और संगीत की जश्न के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन वायरल वीडियोस में यह कपल तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन साफ तौर पर म्यूजिक की आवाज सुनाई दे रही है।
Read More : “अच्छा तो नहीं है लेकिन…” कप्तान बनते ही लोकेश राहुल ने टीम के चोटिल खिलाड़ियों पर कही ये बड़ी बात
संगीत सेरेमनी में हुआ हम्मा हम्मा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही वीडियोस उनके फार्महाउस की है। जिसको बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया हुआ है आपको बता दें कि इस महफिल में जहां शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना बेशर्म का गाना बज रहा था तो वही शादी में शिरकत करने वाले सितारे हम्मा हम्मा गाने पर भी नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संगीत सेरेमनी में पहुंचे सितारें
दोनों के संगीत सेरेमनी का फंक्शन काफी देर रात तक चला इस दौरान कई सारे फिल्मी सितारे और क्रिकेटर भी शामिल हुए। हालांकि जाने-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा ऑल क्रिकेटर वरुण और आन रितिक और पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल बीच पार्टी में शिरकत करने पहुंचे थे उनकी माने तो अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुए थे।
शादी के बंधन में बंध जाएंगे राहुल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आती है और केएल राहुल आज शाम 4:00 बजे अपने परिवार के सदस्यों के सामने सात फेरे लेंगे। हालांकि इसके बाद 6:30 बजे यह कपल मीडिया के सामने आएगा बनाने की शादी में कम से कम मेहमानों को बुलाया गया है। लेकिन इसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट के कई सारे बड़े बड़े सितारे शिरकत करेंगे।