Asia Cup 2022: मैदान पर उतरते ही सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे रोहित शर्मा, अपने नाम करेंगे ये खास कीर्तिमान
By Manika Paliwal On August 22nd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त के दिन अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। जैसे ही मैच की शुरुआत होगी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम एक खास उपलब्धि कर लेंगे। यह आपको बता दें कि रोहित लगातार 7 एशिया कप में भाग लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
Read More : हर्षल पटेल को एशिया कप 2022 में रिप्लेस कर सकते है ये खिलाड़ी, तो घातक गेंदबाजी में है माहिर
इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम करेगा यह बल्लेबाज

टीम इंडिया के नियमित कप्तान को इस टूर्नामेंट में मौजूदा क्रिकेटरों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने कुल 26 पारियों में 42.04 की औसत से 883 रन अपने नाम किए हैं वही उनका स्ट्राइक रेट 90.01 रहा है। आपको बता दें किस खिलाड़ी का सबसे बेहतरीन स्कोर 111 का है।
इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे रोहित शर्मा

जानकारी कि आपको बता दें कि अब तक भारत में सबसे ज्यादा यानी कि 7 बार एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। पिछली बार रोहित की कप्तानी में भारत ने साल 2018 में बांग्लादेश को शिकस्त देकर इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था और इस बार रोहित की निगाहें सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ने पर होंगी।
सचिन कुल मिलाकर भारत के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है क्योंकि सचिन ने अब तक 21 पारियों में 971 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 51 क है जिसमें उन्होंने दो शतक और सात हाफ सेंचुरी लगाई है। रोहित के पास इस बार सचिन को पीछे छोड़ने और शानदार मौका है। ऐसे में रोहित यकीनन सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने पर अपना दिमाग लगाएंगे।
एशिया कप में यह टीमें खेलेंगी एक दूसरे के साथ

एशिया कप साल 2022 में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश श्रीलंका अफगानिस्तान जैसी टीमें हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही एक टीम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेल कराएगी। इस बार यह टूर्नामेंट के फॉर्मेट में खेला जाएगा और ऐसे में आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते।
क्योंकि अफगानिस्तान की टीम खासतौर पर मैदान पर पासा पलटने के लिए जानी जाती है। भारत और पाकिस्तान की मैच की अगर बात करें तो दोनों ही टीमें एशिया कप में कुल मिलाकर 14 मैच खेल चुकी है। जिसमें से टीम इंडिया ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 28 अगस्त को होने वाले इस मैच में भी टीम इंडिया यकीनन जीतने पर ही अपनी निगाहें रखेगी।
Read More : टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी अपने दम पर टीम को जीता सकते है एशिया कप 2022 का ट्रॉफी