Asia Cup 2022: भारत बनाम पकिस्तान मैच से पहले दुबई स्टेडियम में बढ़ी चौकसी, हर टिकट पर होगी जांच

By Manika Paliwal On August 20th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

Asia Cup 2022: भारत बनाम पकिस्तान मैच से पहले दुबई स्टेडियम में बढ़ी चौकसी, हर टिकट पर होगी जांच

27 अगस्त से एशिया कप 2022 का आगाज होने वाला है और इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा। जोकि भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। वह एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर के दिन खेला जाएगा। इस दौरान सबकी नजरें यही होने वाली है। क्योंकि ज्यादातर लोगों को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। वहीं दर्शकों के बीच भी टिकट को लेकर काफी मारामारी देखने को मिल रही है। इस वजह से दुबई पुलिस ने नकली टिकट को बेचने वाली लोगों की खोज की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Read More : टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी अपने दम पर टीम को जीता सकते है एशिया कप 2022 का ट्रॉफी

स्टेडियम में की जाएगी नकली टिकिट की जांच की पड़ताल

team india

भारत और पाकिस्तान टीम के बीच में मैच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक भारत पाकिस्तान मैच के कई नकली टिकट भी बाजार में आ चुके हैं। फर्जी टिकट को लेकर स्टेडियम में आने वाले लोगों के बीच में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

स्मार्ट तकनीक से की जाएगी जांच

team india

नकली टिकटों की जांच के लिए दुबई पुलिस नई स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल करेगी। दुबई पुलिस के कार्यवाहक सहायक कमांडर बिग्रेड यार राशिद खलीफा ने इस बात को बताया है कि मैचों के दौरान अधिकतम सुरक्षा प्रदान करने के लिए सभी उचित मापदंडों का पालन पूरी तरह से किया जाएगा। वहीं दुबई पुलिस के ऑपरेशन अफेयर्स के एक बयान में यह भी पता लगा है कि नकली टिकटों की पहचान के लिए स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल दुबई पुलिस करने जा रही है।

एक नजर एशिया का 2022 के पूरे शेड्यूल पर

asia cup
asia cup

पहला मैच 27 अगस्त श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
दूसरा मैच 28 अगस्त भारत बनाम पाकिस्तान
तीसरा मैच 30 अगस्त बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
चौथा मैच 31 अगस्त भारत बनाम क्वालीफायर
पांचवां मैच 1 सितंबर श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
छठा मैच 2 सितंबर पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर
सातवां मैच 3 सितंबर बी1 बनाम बी2
आठवां मैच 4 सितंबर ए1 बनाम ए2
नौवां मैच 6 सितंबर ए1 बनाम बी1
दसवां मैच 7 सितंबर ए2 बनाम बी2
11वां मैच 8 सितंबर ए1 बनाम बी2
12वां मैच 9 सितंबर बी1 बनाम ए2
फाइनल मैच 11 सितंबर

Read More : हर्षल पटेल को एशिया कप 2022 में रिप्लेस कर सकते है ये खिलाड़ी, तो घातक गेंदबाजी में है माहिर