शमी की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता हैं बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका, बल्लेबाजों को परेशान करने में है माहिर

By Manika Paliwal On December 10th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

शमी की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता हैं बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका, बल्लेबाजों को परेशान करने में है माहिर

शमी: बांग्लादेश में अपनी इज्जत बचाने के लिए यहां भारतीय टीम को सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 दिसंबर के दिन खेला है। वही वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद 14 दिसंबर से भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इन सबके बीच में बड़ी खबर आ रही है कि टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं। लेकिन इन सबके बीच में सवाल यह है कि अगर मोहम्मद शमी इस सीरीज से बाहर होते हैं तो उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा।

Read More : बांग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को आराम देने पर उठे कई बड़े सवाल, अपने ही झूठ में फंसती हुई दिखाई दी बीसीसीआई

NCA से शमी को लेकर नहीं आई अच्छी खबर

दरअसल क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बात को बताया गया है कि शमी कंधे की चोट से पूरी तरह से ठीक नहीं है। ऐसे में वह टेस्ट सीरीज से बाहर भी हो सकते हैं। शमी रिकवरी और रिहैब के लिए इस वक्त बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडम में मौजूद है बताया गया है कि एनसीएसए शमी को लेकर के जो रिपोर्ट जा रही है वह ठीक नहीं है।

अस्पताल से शेयर की थी तस्वीर

https://www.instagram.com/p/ClshyWiyChR/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a8395569-d9ed-41e3-8565-01375092acbf

दरअसल हाल ही में मोहम्मद शमी की अस्पताल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें शमी अपना इलाज करवाते हुए दिख रहे हैं । यह तस्वीर खुद शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। शमी ने इनको शेयर करते हुए लिखा था। चोट सामान्य तौर पर आपको हर एक पल को अप्रिशिएट करना सिखाती है।

मोहम्मद शमी की जगह इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

मोहम्मद शमी की जगह मुकेश कुमार जो समय बांग्लादेश दौरे पर मौजूद है और इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास मैच में भी शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया था फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुकेश कुमार ने 32 मैचों में 117 विकेट लिए थे। वही लिस्ट ए में मुकेश कुमार ने 24 मुकाबले खेलते हुए 26 विकेट लिए हैं। जिसको देखते हुए मुकेश कुमार शमी की जगह ले सकते हैं।

वही शमी की जगह उमरान मलिक के नाम पर भी चर्चा काफी तेज है। क्योंकि शमी रिप्लेसमेंट के रूप में उमरान मलिक को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वनडे सीरीज में शमी ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था और उन्होंने तीन मुकाबले खेलते हुए T20 में 2 विकेट लिए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एक शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर किस खिलाड़ी को मौका मिलता है।

Read More : 3 सबसे बड़े मैच विनर हुए बाहर, कैसे करेगी ODI Series में टीम इंडिया बांग्लादेश का सामना