IPL 2023: आईपीएल 2023 की नीलामी के बाद ऐसी बनी है सनराइजर्स हैदराबाद, कप्तान बन सकता है ये खिलाड़ी
IPL 2023: आईपीएल 2023 की नीलामी के बाद ऐसी बनी है सनराइजर्स हैदराबाद, कप्तान बन सकता है ये खिलाड़ी

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का समापन हो चुका है। सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपने अपने लिए खिलाड़ियों का चयन कर अपनी-अपनी टीमों को मजबूत कर लिया है। लेकिन बात अगर सनराइजर्स हैदराबाद की करें तो इस साल की नीलामी में टीम ने 13 बड़े खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल किया है। बता दें कि इस ऑक्शन से पहले टीम ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। जिसके बाद इस टीम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा की जा रही थी लेकिन हैदराबाद की टीम ने भारी फेरबदल के बाद 16 वे संस्करण के लिए एक मजबूत टीम तैयार कर ली है।

Read More : IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन में सीएसके ने इस खिलाड़ी के लिए खोली अपनी तिजोरी, धोनी के साथ मैदान में दिखाएंगे जलवा

पिछले सीजन किया था काफी खराब प्रदर्शन

बात अगर सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल 2022 के प्रदर्शन की करें तो यह काफी खराब था। यह फ्रेंचाइजी सीजन में 10 टीमों के बीच आठवें स्थान पर थी। हैदराबाद ने सीजन में 14 मुकाबले खेले थे। जिसमें टीम को आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि सिर्फ छह मुकाबले में ही टीम को जीत हासिल हुई थी। अलग टीम ने सीजन का अंत 12 अंकों के साथ किया था। टेबल में उसके नीचे से दो ही टीमें बची थी।

मयंक अग्रवाल को बना सकती है कप्तान

जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन के शुरू होने के बाद पहला सबसे महंगा खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किया तो वही बता दें कि टीम ने हैरी ब्रुक्स को 13.50 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपने खेमे में शामिल किया है। जिसके बाद टीम ने मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए 8.25 करोड रुपए भी खर्च किए बता दें कि टीम ने अपने सीजन का अगला कप्तान भी बना सकती है।

टीम के द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, एडन मार्कराम, अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी।

टीम के द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 से पहले कुल 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ये खिलाड़ी हैं: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलाक फारूखी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, नटराजन और उमरान मलिक।

टीम के द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

हैरी ब्रूक (13. 5करोड़ ), मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़ रुपये), हेनरिक क्लासेन(5. 25 करोड़ रुपये) विवरांत शर्मा (2.60 करोड़ रुपये), आदिल राशिद (2 करोड़ रुपये) मयंक डागर (1. 80 करोड़ रुपये), अकील हुसैन (1 करोड़ रुपये) मयंक मारकंडे (50 लाख), उपेंद्र सिंह यादव (25 लाख रुपये), नीतीश कुमार रेड्डी, समर्थ व्यास, अनमोलप्रीत सिंह, संवीर सिंह (20-20 लाख रुपये

Read More : आईपीएल 2023: क्रिकेट के मैदान में 151 के स्ट्राइक से मचाता है तूफान, मुंबई और सीएसके के बीच होगी खिलाड़ी को खरीदने की होड़