IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन में सीएसके ने इस खिलाड़ी के लिए खोली अपनी तिजोरी, धोनी के साथ मैदान में दिखाएंगे जलवा
By Manika Paliwal On December 23rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023: दुनिया के महानतम T20 ऑलराउंडर इसमें से एक बेन स्टोक्स पर आईपीएल ऑक्शन 2023 में पैसों की अच्छी खासी बारिश हुई है। बेन स्टोक्स के लिए 5 टीमों ने बोली लगाई। लेकिन आखिरी में सीएसके की टीम ने उन्हें मोटी रकम के साथ अपने खेमे में शामिल कर लिया है। हालांकि इस खिलाड़ी के चेन्नई में शामिल होने के बाद अब प्रबंधन को धोनी का एक और विकल्प मिलता हुआ नजर आ रहा है। चेन्नई के पास अब जडेजा मोईन अली शिवम दुबे मिचेल और डेविड और बेन स्टोक्स जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी हो गए हैं।
Read More : VIDEO: हार के बाद बोखलाए पाकिस्तानी, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
सीएसके ने बेन स्टोक्स पर की पैसों की बारिश
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को खरीद लिया है। हालाकिं ये बात शुरुवात से ही साफ़ थी कि इस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगेगी। सीएसके के लिए स्टोक्स अभी तक के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं पिछले साल 16 करोड़ के साथ जडेजा सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में जुड़े थे। लेकिन इस बार स्टोक्स ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
खिलाड़ी का आईपीएल प्रदर्शन
इस खिलाड़ी की आईपीएल प्रदर्शन की करें तो स्टोक्स ने आईपीएल में अभी तक 43 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 920 रन बनाए हैं। हालांकि इसमें 25 की औसत और 134 की स्ट्राइक रेट भी शामिल है। जिसमें खिलाड़ी के नाम पर दो शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल है बता दें कि स्ट्रोक्स अभी तक आईपीएल मैच 22 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
Read More : IPL Auction: Rilee Rossouw से लेकर एडम जंपा तक…BBL के ऐसे 3 स्टार जिन पर आईपीएल टीमों में छिड़ सकती है जंग