IND vs BAN: ‘ अभी हमें इस चीज़ और काम करना होगा’ टीम को मिली करारी शिकस्त के बाद रोहित शर्मा ने गिनाई गलतियां
By Manika Paliwal On December 7th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जा चुका है। जहां पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर खेलते हुए 273 रनों का लक्ष्य टीम के सामने रखा। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी टीम इंडिया के लिए आज का दिन काफी मुश्किलों भरा था। जहां भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भारत को अच्छी शुरुवात दिलाने में मदद की तो वहीं मैच के आखिरी ओवर में खुद ये गेंदबाज पीटते हुए नजर आएं। हालाकिं भारत की हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कमियों पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया हैं।
इन चीज़ों पर अभी और करना होगा काम
” ईमानदारी से अंगूठा बहुत सही नहीं है। अंगुली में कुछ डिसलोकेशन (हड्डी हिली हुई) है .सौभाग्य से, फ्रैक्चर नहीं था और इसलिए मैं बल्लेबाजी करने में सक्षम था। जब आप कोई मैच हारते हैं तो उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होते हैं। 69/6 होने से, उन्हें 270-स्कोर तक पहुंचने की अनुमति देना हमारे गेंदबाजों का बहुत अच्छा प्रभाव नहीं था।
हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन बीच के ओवर और बैक एंड से हमें काफी नुकसान हो रहा है। “पिछले मैच में भी हुआ था। यह ऐसी चीज है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है। महेदी और महमूदुल्लाह से कुछ भी दूर नहीं करना एक शानदार साझेदारी थी लेकिन हमें ऐसी साझेदारियों को तोड़ने के तरीके भी खोजने होंगे।
खिलाड़ियों की फिटनेस पर देना होगा ध्यान
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि
हिम्मत दिखाने की जरूरत है। कुछ चोट संबंधी चिंताएं हैं, हमें इसकी तह तक जाने की जरूरत है। कोशिश करने और उन पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि इसे समझना जरूरी है। जब वे भारत के लिए खेलने आते हैं, तो उन्हें 100 प्रतिशत से अधिक की जरूरत होती है। हमें उनके कार्यभार पर नजर रखने की जरूरत है क्योंकि हम देश के लिए खेलने के लिए खिलाड़ियों को आधा फिट नहीं रख सकते।
चोटिल होकर भी मैदान पर पहुंचे रोहित ने जीता दिल
सीरीज का पहला वनडे 1 विकेट से हारने के बाद जहां भारतीय टीम को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह दूसरा मुकाबला जीतना था। तो वहीं रोहित शर्मा की चोट की वजह से पूरी टीम इंडिया लड़खड़ाते हुई नज़र आई। रोहित की जगह आज मैदान पर विराट कोहली को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई। आखिरी में चोटिल होने बाद भी रोहित शर्मा मैदान पर उतरे और टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस बेहतरीन पारी को देख सोशल मीडिया पर भी रोहित की खूब तारीफ हो रही हैं।
Read More : “हम खिलाड़ियों को नहीं सिखा सकते…. ” इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद इन खिलाड़ियों पर भड़के रोहित शर्मा