IND VS BAN: “प्लेयर ऑफ़ द सीरीज” का ख़िताब पाने के बाद मेहदी हसन मिराज ने इस टूर्नामेंट को बताया अपना अगला लक्ष्य

By Manika Paliwal On December 10th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IND VS BAN: "प्लेयर ऑफ़ द सीरीज" का ख़िताब पाने के बाद मेहदी हसन मिराज ने इस टूर्नामेंट को बताया अपना अगला लक्ष्य

IND VS BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा निर्णायक मुकाबला चटगांव में खेला जा चुका है। जहां पर टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। इसके बाद सीरीज हार चुकी भारतीय टीम ने अपना सम्मान बचाने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ 410 रनों का स्कोर तय किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम इस बड़े स्कोर के सामने टिक नहीं पाई और निर्णायक मुकाबले में बुरी तरीके से हार गई। लेकिन इस सीरीज में बांग्लादेश की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले मेहदी हसन को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाजा गया हैं। इस ख़िताब को पाने के बाद मेहदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

Read More : भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले हुआ ये बड़ा बदलाव, दिग्गज खिलाड़ी के चोटिल होने पर मिली युवा प्लेयर को जगह

मेहदी हसन ने दिया ये बड़ा बयान

बांग्लादेश की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले मेहदी हसन को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाजा गया हैं। इस ख़िताब को पाने के बाद मेहदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

“वे हर प्रारूप में एक अच्छी टीम हैं। पिछले कुछ सालों से हम अच्छा कर रहे हैं। हमारे सामने विश्व कप है और हम अगले साल अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारे पास बहुत से वरिष्ठ लोग हैं। वे हमारा समर्थन कर रहे हैं। हमें विश्वास मिलता है। हम बेहतर होना चाहते हैं। मैं हर बार सकारात्मक सोचने की कोशिश करता हूं।” 

वनडे सीरीज में जीत को किया अपने नाम

भले ही बांग्लादेश आज सीरीज का निर्णायक मुकाबला हार हई हो बांग्लादेश पहले ही इस सीरीज के दो मुकाबले जीत चुकी हैं यानी की मेजबान टीम इस सीरीज में 2 -1 से आगे हैं और भारत बस एक ही मुकाबला जीतने में कामयाब हुई हैं। बता दें भारत को अब 14 दिसम्बर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट ज़रीह भी खेलनी हैं।

410 रनों का दिया था लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। शिखर धवन 3 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। ईशान किशन ने विराट कोहली के साथ शानदार बल्लेबाजी दिखाई। उन्होंने अपने बल्लेबाजी का ताबड़तोड़ प्रदर्शन दिखाते हुए 131 गेंदों पर 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बना दिए। वहीं विराट ने 91 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कोई भी खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाया।

जहां अय्यर 3 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे तो वही केएल राहुल एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए उन्होंने महज 8 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 रन तो वहीं अक्षर पटेल ने 20 रन शार्दुल ठाकुर ने 3 रन कुलदीप यादव ने 3 रनों की पारी खेली।

Read More : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, तेज गेंदबाज के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ चोटिल