ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले दर्शन के लिए ऋषिकेश पहुंचे विराट-अनुष्का, PM मोदी के गुरु के भी किए दर्शन

By Manika Paliwal On January 31st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा इससे पहले भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ ऋषिकेश में महापुरुषों का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। हालांकि इस दौरे में उनके साथ उनकी बेटी वामिका भी थी। वह सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे जहां पर उन्होंने दर्शन किए।

Read More : IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले मेहमान टीम की बढ़ी मुसीबत, पहले टेस्ट से बाहर हुआ ये घातक खिलाड़ी!

इस आश्रम में रुके विराट और अनुष्का

बता रहे कि ऋषिकेश में विराट कोहली अपने परिवार के साथ स्वामी दयानंद गिरी आश्रम में रखे थे। स्वामी दयानंद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। साल 2015 में पीएम मोदी उनसे मिलने के लिए ऋषिकेश मौजूद थे। जिसके बाद वह आश्रम लोगों की नजरों में आया और वहां से दुनिया भर के लोगों का आना जाना शुरू हो गया। विराट और अनुष्का भी अपनी बेटी के साथ आश्रम में आध्यात्मिक लाभ उठाने के लिए पहुंचे हैं।

आश्रम में करवाएंगे हवन और भंडारा

जानकारी के लिए बता दें कि आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी गुणानंद ने विराट अनुष्का के इस प्रवास के बारे में हवन पुष्टि की है और उसी के साथ उन्होंने बताया है कि दोनों ने आश्रम में पहुंचकर दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किये। इसके साथ ही गंगा घाट पर पहुंचे और संघ पंडितों के साथ गंगा आरती का भी आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनके योग शिविर भी आश्रम पहुंचे थे सूत्रों के मुताबिक विराट कोहली अनुष्का आज मंगलवार को ऋषिकेश में ही रहेंगे और इस दौरान आश्रम में होने वाले हवन यज्ञ में भाग लेंगे।इसके साथ ही भंडारे का आयोजन करवा कर सभी ने प्रसादी वितरण किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा पूरा टेस्ट शेड्यूल