बॉलीवुड की हॉट हसीनाओं के साथ Yuvraj Singh  का जुड़ा नाम, हेजल कीच के नाम को सुनकर सब चौंक उठे
बॉलीवुड की हॉट हसीनाओं के साथ Yuvraj Singh का जुड़ा नाम, इस अभिनेत्री के नाम को सुनकर सब चौंक उठे

Yuvraj Singh Famous love affairs : युवराज सिंह अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उनके छक्क़ो का नाम सुनते ही कई गेंदबाज दहशत में आ जाते थे। लेकिन इसके साथ साथ उनके स्टाइलिश अंदाज को देखकर उन पर कई लड़कियां भी फ़िदा रहती थी। साल 2016 में युवराज सिंह अपनी कई फीमेल फैंस का दिल तोड़ते हुए हेजल कीच के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। लेकिन हेजल कीच से शादी करने से पहले युवराज सिंह का नाम किसी एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 8 बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ा हुआ था।

हालांकि इस बात में कितनी अधिक सच्चाई है, यह अब तक कोई नहीं बता सकता। लेकिन युवराज सिंह की शादी से पहले उनके लव अफेयर के किस्से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह क्रिकेट जगत में जितने अधिक पॉपुलर साबित हुए हैं, उतने ही अधिक वह अपने लव अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहे हैं। युवराज सिंह के लव अफेयर की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रहती है।

शादी से पहले युवराज सिंह का नाम वालीवुड की 8 हसीनाओं के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन अंत में युवराज सिंह ने हेजल कीच के साथ शादी कर सभी को चौंका दिया था। स्टाइलस और आक्रामक बल्लेबाज ने हमेशा अपनी महिला फैंस के दिलों पर राज किया है लेकिन इसके साथ-साथ उनके कथित अफेयर अधिकतर बॉलीवुड हसीनाओं के साथ रहे हैं। आइए जानते हैं, ऐसी बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में जिनका नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ा हुआ पाया गया।

किम शर्मा

फिल्म मोहब्बतें से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री किम शर्मा युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में जानी जाती हैं। साल 2007 में ब्रेकअप से पहले युवराज और किम एक दूसरे को 4 सालों तक डेट करते रहे थे। लेकिन उनके रिश्ता टूटने का कारण किम का खराब स्वभाव माना जा रहा था। पर यह बात तो बाद में पता चल सकी, कि युवराज की मां शबनम को युवराज और किम का रिश्ता जरा भी पसंद नहीं था। जिसके चलते इस कपल के रास्ते अलग-अलग हो गए।

प्रीति झंगियानी

किम शर्मा से ब्रेकअप के बाद शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘मोहब्बतें ‘ की अभिनेत्री प्रीती झंगियानी के साथ युवराज सिंह का नाम जोड़ा गया था। उस समय उड़ रही अफवाहों में कहा गया था, कि इन दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि दोनों के द्वारा इस बारे में कुछ भी स्वीकार नहीं किया गया है।

दीपिका पादुकोण

साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप के दौरान जब युवराज सिंह ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। उसके बाद स्टैंड से दीपिका पादुकोण को कई बार युवराज के लिए चीयर करते देखा गया। उस दौरान मीडिया में यह भी खबरें आई थी, कि इस क्रिकेटर के जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने उनके लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया है। दीपिका पादुकोण के साथ युवराज सिंह का सबसे चर्चित लव अफेयर्स माना जाता था। ‌ ‌

रिया सेन

युवराज सिंह का दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेकअप के तुरंत बाद बंगाली ब्यूटी रिया सेन के प्रति लव अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थी। एक पार्टी के दौरान युवराज सिंह अपनी कथित गर्लफ्रेंड रिया सेन से मिले थे, इसके बाद कई मौकों पर युवराज और रिया एक साथ देखे गए। यहां तक पार्टीज में दोनों एक दूसरे का हाथ थामें भी नजर आए थे।

मिनीषा लांबा

युवराज सिंह और मनीषा लांबा के अफेयर की खबरें एक तस्वीर के साथ शुरू हो गई थी। साल 2011 में मनीषा और युवराज की एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दोनों आपस में एक दूसरे को किस कर रहे थे। हालांकि मिनिषा लांबा ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा, कि इस तस्वीर में वह नहीं बल्कि उनके जैसी नजर आने वाली कोई दूसरी लड़की है।

आंचल कुमार

युवराज सिंह अपनी बचपन की दोस्त आंचल कुमार के साथ भी कई आईपीएल पार्टियों में नजर आए थे। जिसके चलते दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि दोनों की तरफ से इस मामले में कुछ भी बयान सामने नहीं आया। ऐसी सिचुएशन में इस बात में कितनी सच्चाई है, इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं।

नेहा धूपिया

साल 2014 में सोफी चौधरी के जन्मदिन की पार्टी में युवराज सिंह और नेहा धूपिया एक साथ पहुंचे थे। जिसके चलते दोनों के रोमांटिक अफेयर की अफवाहें शुरू हो गई थी। लेकिन उनकी डेटिंग की अफवाहों का नेहा धूपिया द्वारा खंडन किया गया, इसके बारे में युवराज सिंह की तरफ से भी कुछ बयान सामने नहीं आया।

प्रीति जिंटा

आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और युवराज सिंह के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुई थी। इन दोनों के अफेयर की अफवाहें उनके गले लगने की एक तस्वीर के साथ वायरल हुई थी, जिस पर प्रीति जिंटा द्वारा बाद में ट्वीट करते हुए मीडिया पर विराम लगाया गया था।

हेजल कीज

8 बॉलीवुड हसीनाओं के साथ कथित रूप से लव अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहे युवराज सिंह साल 2016 में फिल्म बॉडीगार्ड की अभिनेत्री हेजल कीच के साथ वैवाहिक बंधन में बंध कर सबको चौंका दिया था। साल 2015 में हेजल कीच को प्रपोज करते हुए युवराज सिंह ने अपने रिश्ते में चल रही तमाम अफवाहों का खंडन किया। इसके बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर युवराज सिंह ने अपनी तस्वीरें शेयर कर हेजल के साथ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार किया। एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने बताया कि उन्हें हेजल में अपनी मां की झलक नजर आती है, और इस अभिनेत्री के साथ उन्हें अपने जीवन भर के लिए एक सच्चा दोस्त भी मिल गया है।

Read Also:-World Test Championship 2023 : टॉप टेन में विराट- रोहित का नाम तक नहीं, रनो के पहाड़ खड़े करने वाले यह 7 खिलाड़ी