साल 2022 रहा इन Cricketers के लिए काफी लकी, इन क्रिकेटरों के घर हुआ नए मेहमान का आगमन, गूंजी खुशियों की किलकारियां
By Sangeeta Tiwari On December 31st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

Cricketers: 25 जनवरी 2022 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी एक्ट्रेस हेजल कीच ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके चलते इन दोनों को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बाद से इस साल कई देशी और विदेशी क्रिकेटरों के घर नए मेहमान का आगमन हो चुका है। ऐसे कई खिलाड़ी जिनमें अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, क्रुणाल पांड्या, एडम जाम्पा ,स्टुअर्ट ब्रांड जैसे क्रिकेटरों के नाम शामिल है, जिन्हें इस साल पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मयंक अग्रवाल
इस साल के आखरी में भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैंगो की पत्नी अशिता शूद द्वारा एक बेटे को जन्म दिया गया। अपनी बचपन की दोस्त अशिता शूद से मयंक जून 2018 में शादी कर बैठे थे।
अंजिक्य रहाणे
5 अक्टूबर 2022 को भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे दोबारा पिता बने हैं। उनकी पत्नी राधिका द्वारा एक बेटे को जन्म दिया गया, जिसका नाम उन्होंने राघव रखा है। 5 अक्टूबर 2019 को यानी 3 साल पहले उनके घर एक बेटे का जन्म भी हुआ था, जिसका नाम आर्या है।
युवराज सिंह
इस साल की शुरुआत में ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 25 जनवरी 2022 को उनकी पत्नी हेजल कीच द्वारा एक बेटी को जन्म दिया गया, जिसका नाम उन्होंने ओरियन रखा है। 30 नवंबर 2016 को इन दोनों की शादी हुई थी।
एडम जाम्पा
जून 2022 में ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जाम्पा को पहली बार पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी गई। जाम्पा में जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनका नवजात बच्चा उनकी उंगली पकड़े हुए नजर आ रहा है। वहीं उनकी पत्नी भी हैरियट पालमर द्वारा भी तस्वीर शेयर की गई।
स्टुअर्ट ब्रांड
25 नवंबर 2022 को इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और उनकी पार्टनर मोली किंग माता पिता बन गए हैं। उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है।अभी उनकी शादी नहीं हो सकी है। ऐसी सिचुएशन में ब्रांड बिना शादी के ही पिता बन गए हैं। 10 साल तक बैटिंग करने के बाद नए साल 2021 में इन दोनों ने अपनी सगाई की थी, हालांकि अभी तक शादी नहीं हो सकी है।
केन विलियमसन
22 मई 2022 को न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन द्वारा इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर इस बात की घोषणा की गई, कि वह दूसरी बार पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी सारा रहीम द्वारा एक बेटे को जन्म दिया गया। पहली बार 2020 में विलियमसन पिता बने थे, उस दौरान उनकी पत्नी सारा द्वारा एक बेटी को जन्म दिया गया था।
कार्लोस ब्रैथवेट
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर कार्लोस ब्रैथवेट के घर भी एक नए मेहमान का आगमन हुआ है। जी हां वह पहली बार एक बेटी के पिता बने हुए हैं। जिसका नाम उन्होंने ईडन गार्डंस के नाम पर ईडन रोज ब्रेथवेट रखा है। कोलकाता स्थित ईडन गार्डेंस में T20 वर्ल्ड कप 2016 का फाइनल खेला गया था, जिसमें अंतिम ओवर के दौरान ब्रैथवेट द्वारा बेन स्टोक्स की गेंदों पर छक्के जड़ते हुए इंग्लैंड से जीत छीन ली गई थी।
शिवम दुबे
13 फरवरी 2021 को भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को भी पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनकी पत्नी अंजुम खान द्वारा एक बेटे को जन्म दिया गया, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर दी, उनके लिए अपने बेटे का जन्म काफी लकी साबित हुआ। क्योंकि इसी दिन आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा उनको 4 करोड़ रुपए में खरीद कर अपने खेमे में शामिल किया गया।
क्रुणाल पांड्या
इस क्रिकेटर के घर भी इसी साल किलकारियां गूंजी, उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा द्वारा 24 जुलाई 2022 को एक बेटे को जन्म दिया गया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी, अपने बेटे का नाम उन्होंने करो एक कवीर क्रुणाल पांडया रखा है। 27 दिसंबर 2017 को यह दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
रोबिन उथप्पा
रोबिन उथप्पा को भी दूसरी बार पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनकी पत्नी शीतल द्वारा एक बेटी को जन्म दिया गया, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ट्रिनिटी दिया उथप्पा रखा। 3 मार्च 2016 को उनकी शादी हुई थी। जिसके बाद साल 2017 में इस कपल के घर बेटी का जन्म हुआ था।