‘पठान’ बनकर सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मचाया भौकाल , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
By Manika Paliwal On January 29th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी से भारत में ही किया जाएगा। यह सीरीज 4 मैचों की होगी बता दें कि इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी को भारत आ जाएगी। जिसके लिए अभी से दोनों टीमों के बीच तैयारियां भी शुरू हो गई है सीरीज के पहले ही आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों में भारत के प्रति काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह खिलाड़ी शाहरुख की फिल्म पठान से इतने ज्यादा इंस्पायरर हो गए हैं कि वह पठान बनकर ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहे हैं।
Read More : फाइनली सामने आया भारत और ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल, जानिए कब, कहां खेले जायेंगे सभी मैच
डेविड वॉर्नर बने पठान
https://www.instagram.com/p/Cn9Ibx6rU2l/
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को भारत के प्रति काफी लगाव है और वह बॉलीवुड और हॉलीवुड की मूवीस भी देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं कई बार उन्हें भारतीय गानों पर थिरकते हुए भी देखा जा चुका है। हालांकि भारतीय सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ रही है तो वहीं इसका क्रेज डेविड वॉर्नर पर भी देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया लुक
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले वरना ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से शाहरुख खान की मूवी पठान का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एकदम शाहरुख की तरह ही लग रहे हैं वीडियो पर फैंस तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं जिससे एक बात तो साफ है कि वार्नर ने शाहरुख के कितने बड़े फैन हैं इस बात का सबूत उन्होंने खुद ही दे दिया है।
पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट
Read More : इंडियन क्रिकेट ने रच डाला इतिहास, दुनिया में ये कारनामा करने वाला बना भारत बना ऐसा पहला देश