विराट और जडेजा के फैन हुए किंग खान, कहा – मुझे अब आपसे ही सीखना पड़ेगा डांस

By Manika Paliwal On February 14th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

अपने कप्तानी को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बोले विराट कोहली, बताया इस वजह से लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला

पठान का बुखार इन दिनों सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। शाहरुख खान स्टारर फिल्म को फैंस क्लब और यहां तक कि क्रिकेटरों से भी खूब प्यार मिला है। शनिवार 11 फरवरी को भारत ने ऑस्ट्रेलिया से नागपुर में जीत हासिल की। जिसमें 4 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला केवल ढाई दिन के अंदर ही समाप्त हो गया था। बड़ी जीत के तुरंत बाद विराट कोहली और जडेजा पठान के गाने पर स्टेप करते हुए दिखाई दिए जो देखते ही देखते वायरल हो गया शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया दी है क्या कहा है चलिए बताते हैं।

Read More : बॉलीवुड की हॉट हसीनाओं के साथ Yuvraj Singh का जुड़ा नाम, इस अभिनेत्री के नाम को सुनकर सब चौंक उठे

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कोहली का डांस

नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली का मैदान में डांस करते हुए एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू होने से पहले ही कोहली टीम इंडिया की बाकी साथी खिलाड़ियों के साथ बाउंड्री के पास इंतजार कर रहे थे फिर कोहली ने अचानक से नाचना शुरू कर दिया। जडेजा के साथ कुछ बातें भी कीं लेकिन कोहली पठान के गाने को सुनकर उसका हुक स्टेप करते हुए नजर आए।

विराट के डांस पर शाहरुख का रिएक्शन

अब यह वीडियो फिर से ट्विटर पर यानी किसी ने पोस्ट कर लिया है और शाहरुख खान को टैग करते हुए उसे उनकी प्रतिक्रिया मांगी है। शाहरुख पीछे नहीं हटे उन्होंने तुरंत जवाब दे करके सबको हैरान कर दिया। शाहरुख ने इस वीडियो को रिट्वीट किया और लिखा कि वह मुझसे भी ज्यादा अच्छा कर रहे हैं अब विराट और जडेजा से ही सीखना पड़ेगा। बता दें कि शाहरुख इस ट्वीट को लेकर करीब 20,000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और वहीं कई सारे लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

Read More : IPL 2023 जानिए काले धन से लेकर मैच फिक्सिंग तक भारत की छवि को दागदार करने वाले आईपीएल के 5 काले रहस्य