विराट कोहली का रिवर्स स्वीप देख चहल का मुहं रह गया खुला का खुला, ट्वीटर पर छाया वीडियो
By Manika Paliwal On August 27th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

एशिया कप का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त यानी कि रविवार के दिन कल खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों ही टीमें जमकर प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहा रही है। टीम इंडिया भी मैच को लेकर जमकर कमर कस चुकी हैं। इस समय सोशल मीडिया पर विराट कोहली के बैट से निकला एक शॉट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल आपको बता दें प्रैक्टिस के दौरान लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
Read More : शेन वॉटसन की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम अपने नाम करेगी एशिया कप टूर्नामेंट की ट्रॉफी
सोशल मीडिया पर छाया विराट कोहली का शॉट
Reverse sweep from Kohli making everyone smile😀🏏 @imVkohli #ViratKohli𓃵 https://t.co/A40m4a2vDS
— iᴍ_Aʀʏᴀɴ18 (@crickohli18) August 26, 2022
जी हां जानकारी कि आपको बता दें कि विराट कोहली के बैट से रिवर्स स्वीप शॉट देखने को मिला। वैसे तो क्रिकेट के मैदान पर हर शॉट बेहद जोरदार होता है और हर खिलाड़ी ऐसे शॉट मारता है। लेकिन विराट ने अपने करियर में कभी भी ट्राई नहीं किया था और बीते समय से कोहली लगातार खराब फॉर्म से परेशान चल रहे हैं। ऐसे में उनके बेट से निकला यह शॉट काफी ज्यादा रोमांचक था और उनके फैंस को भी यह शॉट कॉपी ज्यादा पसंद आया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल विराट के शॉट को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। वहीं उनके साथ गेंदबाजी कर रहे चहल भी उनके शॉट को देखकर हैरान थे। दरअसल विराट ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान चहल की गेंद पर ही अपना यह शॉट मारा था। जिसके बाद चहल भी हैरान दिखाई दिए। हालांकि विराट ने उन्हें ताली देते हुए अपने शार्ट को सेलिब्रेट किया।
साल 2019 से नहीं लगाया है एक भी शतक

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विराट ने साल 2019 के बाद से अपना एक भी शतक नहीं लगाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं वही एशिया कप से पहले विराट ने जिंबाब्वे का दौरा नहीं खेला था। ऐसे में विराट की फॉर्म पर एशिया कप से पहले कई सारे लोग प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। हालांकि सब लोग यही चाहते हैं कि विराट एक शो के दौरान अपनी फॉर्म में वापसी कर ले।
Read More : एशिया कप के दौरान आमने-सामने होंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानिए कौन पूरे करेगा सबसे पहले 1000 रन